रविवार, 20 नवंबर 2016

वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें

दिनांक 17 नवंबर 2016 से  लागू

वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्टेट बैंक की ब्याज दरें


 स्टेट बैंक की सावधि जमा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए  17-11-2016 से लागू नई दरें:-

7 दिन से 45 दिन  - 6.00%
46 दिन से 179 दिन - 7.00%
180 से 210 दिन - 7.25%
211 दिन व अधिक लेकिन 1 वर्ष से कम - 7.50%
1वर्ष से 455 दिन - 7.40%
456 दिन व अधिक लेकिन 2 वर्ष से कम - 7.45%
2 वर्ष व अधिक 3 वर्ष से कम  - 7.35%
3 वर्ष से 10 वर्ष तक - 7.00%

 (नोट- उपरोक्त ब्याज दरें अस्थायी हैं। इनमें किसी भी समय घट-बढ़ सम्भव है।)

रविवार, 30 अक्टूबर 2016

SBI बैंक में नवम्बर 2016 के अवकाश

नवम्बर माह में SBI बैंक की शाखाएं राज्यवार निम्नानुसार बन्द रहेंगी :
01 नवं.2016 मंगलवार : भाई दूज-
          गुजरात,मिजोरम,उप्र, उत्तराखंड.
(सिक्किम में भाई टीका,कर्नाटक में  कर्नाटक राज्योत्सव और पुडुचेरी के तीनों भागों में पुडुचेरी स्वतंत्रता दिवस का अवकाश रहेगा।)
   ----------------------------------------------
07नव.2016 सोमवार : छठ पूजा
इस दिन बिहार राज्य में अवकाश है।
-------------------------------------------
11नव.2016 शुक्रवार : वंगाल पर्व
इस दिन मेघालय राज्य में अवकाश
-------------------------------------------
12 नव.2016 शनिवार :
       SBI की समस्त शाखाओं में द्वितीय  शनिवार का अवकाश रहेगा।
------------------------------------------
14 नव.2016 सोमवार : गुरु नानक जयंती-
अंडमाननिकोबार,अरुणाचल,असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा नगर हवेली,दमनदिऊ,दिल्ली,हरियाणा, झारखण्ड,लक्षद्वीप,मप्र,महाराष्ट्र, नागालैंड,पंजाब,राजस्थान,तेलंगाना, उप्र, उत्तराखंड व प. बंगाल में।
      ----------------------------------------
17नव. 2016 गुरुवार :  कनकदास जयंती
           कर्नाटक राज्य में अवकाश.
   -----------------------------------------
23नव. 2016 बुधवार :  खासी जनजाति पर्व " सेंग कूट स्नेम "के उपलक्ष में -
   मेघालय में अवकाश  रहेगा।
    ----------------------------------------
25 नव. 2016 शुक्रवार :  गुरु नानक देव जन्मदिन 
इस दिन जम्मू- कश्मीर में अवकाश है।
     --------------------------------------
26 नव. 2016 शनिवार : 
SBI की समस्त शाखाएं चतुर्थ शनिवार को बन्द रहेंगी।
     *************************


       






शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

भारतीय स्टेट बैंक का ग्रीन रेमिट कार्ड

 GRC Card या ग्रीन रेमिट कार्ड, एटीएम कार्ड की तरह ही दिखने वाला ऐसा कार्ड है जिसके द्वारा खाते में केवल राशि जमा कराई जा सकती है। GRC कार्ड से सम्बंधित कुछ विशेष बातें -
1. यह कार्ड कोई भी व्यक्ति जो  SBI का खाता धारक  है या जिसका खाता SBI में नहीं है वह भी बनवा सकता है।
2. GRC कार्ड उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें अपने मित्र या परिजनों  को अन्य स्थान पर अक्सर रूपये भेजने की आवश्यकता  पड़ती है।
3. रकम उसी व्यक्ति को भेज सकते हैं जिसका खाता  SBI में हो। इस कार्ड में किसी PIN की आवश्यकता नही होती है। इस कार्ड द्वारा सिर्फ रूपये जमा किये जा सकते हैं, निकाले नहीं जा सकते। इसलिए कार्ड के गुम होने पर कोई हानि नहीं होती।
4.GRC के माध्यम से रकम भेजने हेतु  स्लिप या पर्ची भरने की जरूरत नहीं होती। किसी भी जीसीसी ग्रीन चैनल काउंटर वाली शाखा में इस कार्ड को स्वैप करके रुपये जमा करा सकते हैं।
5. GRC कार्ड द्वारा एक दिन में अधिकतम 49000/-और एक माह में एक लाख रूपये तक जमा किये जा सकते हैं। जमा राशि पर शुल्क दरें, नॉन होम शाखा में जमा राशि पर लिए जाने वाले शुल्क दरों के समान हैं, जो राशि जमा करने के उपरान्त स्वतः खाते में से काट ली जायेगी।
6. GRC कार्ड, जीसीसी काउंटर वाली शाखा से जारी किया जाता है। इसके लिए आवेदक को एक फॉर्म भरना होता है।  जिसमें आवेदक का एक फोटो और एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,चुनाव पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जरूरत होती है। फॉर्म में आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, जन्म दिनांक और मोबाइल नं एवं जिसे राशि भेजना है, उसका नाम, पिता का नाम, SBI का खाता नं और उसका मोबाइल नं आदि जानकारी भर दीजिये।
7. GRC कार्ड जारी करने का शुल्क Rs.20/- है।
8. बैंक शाखा में फॉर्म जमा करने पर कर्मचारी  द्वारा सारी जानकारी सिस्टम में डालने के तुरन्त बाद आपको GRC कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
9. GRC कार्ड का उपयोग CDM मशीन में भी किया जा सकता है।
10. जमाकर्ता जैसे ही GCC मशीन में GRC कार्ड डालता है, मशीन पर उस व्यक्ति का नाम दिखाई देता है। इसके बाद जमाकर्ता को जितनी राशि भेजनी है  वो मशीन पर एंटर करे। दुबारा बटन दबा कर कन्फर्म करे। काउंटर पर बैठे कर्मचारी के कम्प्यूटर पर  एक स्क्रीन खुलेगी,जिसमें खातेदार का नाम व जमा की जाने वाली राशि का उल्लेख होगा। उक्त राशि जमाकर्ता द्वारा कर्मचारी को दी जाने पर कर्मचारी ओके का बटन दबा कर राशि खातेदार के खाते में भेज देगा।
11. GRC कार्ड से  GCC मशीन में राशि जमा करने पर रसीद प्राप्त होगी। साथ ही जमाकर्ता व प्राप्तकर्ता को SMS द्वारा सूचित किया जायेगा।
12. ग्रीन रेमिट कार्ड, होम ब्रांच के अलावा SBI को किसी अन्य शाखा से भी बनवाया  जा सकता है।

नोट :  SBI के ग्राहक इस ब्लॉग की अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए पोस्ट के अंत में बने "Home" के दायें-बाएं वाले तीर के चिन्ह ◀  ▶ को क्लिक करें। पिछली पोस्ट के लिए दायां तीर व अगली पोस्ट के लिए बायां तीर क्लिक करें।



शनिवार, 24 सितंबर 2016

अक्टोबर 2016 में SBI बैंक में अवकाश

08-10-2016 शनिवार
SBI की समस्त शाखाएं - द्वितीय शनिवार
------------------------------------------------------------------
10-10-2016 सोमवार
आसाम, मिज़ोरम,नागालैंड व प. बंगाल में - दुर्गा पूजा

बिहार,झारखंड, कर्नाटक,केरल, त्रिपुरा,उ. प्र. में -
महानवमी
पुडुचेरी-कराईकल, पुडुचेरी (माहे) में - सरस्वती-पूजा
सिक्किम में - दशहरा

तमिलनाडु में - आयुध - पूजा
-------------------------------------
11-10-2016 मंगलवार
आं. प्र. ,अंडमान निकोबार,आसाम,बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दादरा- नगर हवेली, दमन-दिऊ,दिल्ली,गोआ,गुजरात, हरियाणा,हि. प्र. ,जम्मू-कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक,केरल, म.प्र.,महाराष्ट्र,मेघालय, मिज़ोरम,ओडिशा,पंजाब,राज., त. ना., त्रिपुरा,उत्तराखंड, उ. प्र. व प. बंगाल में - दशहरा
अरुणाचल प्रदेश में - महाष्टमी
-------------------------------------------------------------
12-10-2016 बुधवार
अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में - दशहरा

जम्मू-कश्मीर में - आशूरा

आं प्र, अंडमान- निकोबार, बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दादरा-नगर हवेली, दमन-दिऊ,दिल्ली,हि प्र, झारखंड, कर्नाटक,लक्षद्वीप,म प्र, महा, ओडिशा,राज,त ना, तेलंगाना,त्रिपुरा,उप्र व प बंगाल में- दशहरा
---------------------------------------------------------------
15-10-2016 शनिवार
कर्नाटक में - ,महर्षि वाल्मिकी जयंती
पुडुचेरी (माहे) में - संत टेरेसा उत्सव
त्रिपुरा व प बंगाल में - लक्षमी - पूजा
-----------------------------------------
22-10-2016 शनिवार
SBI की समस्त शाखाएं - चतुर्थ शनिवार
---------------------------------------------------
29-10-2016 शनिवार
असम, मेघालय, ओडिशा,त्रिपुरा,प बंगाल-काली-पूजा

गोआ,केरल,पुडुचेरीकराईकल,पुडुचेरी(माहे),पुडुचेरी
(यनम) व तमिल नाडु में - दीपावली

कर्नाटक में- नर्क- चतुर्दशी
-------------------------------------------------------------------
31-10-2016 सोमवार
चंडीगढ़,राज,उत्तरा खंड, व उप्र में - गोवर्धन - पूजा

गुजरात में - विक्रम संवत नव वर्ष दिवस

कर्नाटक व महाराष्ट्र में - काली प्रतिपदा

सिक्किम में - लक्षमी- पूजा
*****************************************

बुधवार, 14 सितंबर 2016

Charges on insufficient balance

SBI ग्राहकों के लिए अब एक बुरी खबर है। यदि आपके खाते में पर्याप्त राशि नहीं है और आपने एटीएम से राशि निकालने का प्रयास किया तो आपके खाते से अब Rs. 17/- नहीं बल्कि Rs. 23/- अपर्याप्त निधि शुल्क के रूप में  काट लिए जाएंगे।

बुधवार, 7 सितंबर 2016

ATM PIN तुरन्त पाने के लिए

 यदि आप अपने SBI एटीएम का पिन भूल गए हैं तो अब इसके लिए SBI की शाखा में जाना आवश्यक नहीं है। इसके लिए आपको आपके खाते में दर्ज मोबाइल नं से केवल एक फोन करना है।
यदि आपका मोबाइल नं  खाते में दर्ज है औरSBI QUIK की साईट पर भी रजिस्टर्ड है तो ठीक है नहीं तो  अभी तुरंत अपना मोबाइल नं रजिस्टर्ड करवा लें।ये  आपको कई जगह काम आएगा।
रजिस्टर्ड करवाने के लिए  मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जा कर REG लिखिए फिर एक खाली स्थान या space दें, फिर अपना  ग्यारह अंकों वाला खाता क्रमांक लिखें और इसे -09223488888 पर भेजें। जैसे
REG 12345678901
आपका मोबाइल नं रजिस्टर्ड हो गया है इसकी सूचना आपके मोबाइल पर भेजी जायेगी।
अब यदि आपको अपने एटीएम का नया पिन तुरन्त चाहिये तो अपने खाते में दर्ज मोबाइल से एटीएम टोल फ्री नं 1800112211 पर फोन लगाएं। 16 अथवा 19 संख्या वाला एटीएम नं और आपका 11 संख्या वाला खाता क्रमांक पहले से लिख कर रख लें और  मोबाइल पर दिए जा रहे निर्देशों के अनुसार जानकारी देते जाएँ। आप पाएंगे कि 3 मिनट से भी कम समय में आपके मोबाइल पर ओ टी पी आ गया है। इसे 24 घंटे के अंदर किसी भी SBI एटीएम मशीन में जा कर  बदल लीजिये। 

सोमवार, 22 अगस्त 2016

RTGS charges levied by SBI w.e.f. 05-07-2017

RTGS charges levied by SBI
w.e.f. 05-07-2017

Rs. 200001 to Rs.5 lac charges are Rs. 29.50 Rs.500001 and above charges are Rs. 59.00
(यहां लिखे चार्जेस में GST @18% भी सम्मिलित है)

अंतिम बार दिनांक 05 जुलाई 2017 को अपडेट किया गया

NEFT charges levied by SBI w.e.f. 05-07-2017


Up to Rs. 10000/- charges Rs. 2.95

From Rs. 10001 to one lac charges Rs. 5.90
From  Rs.100001 to two lac Rs  17.70

( अंतिम बार दिनांक 05-07-2017 को अपडेट किया गया)