बुधवार, 27 मई 2020

SBI ने FD पर ब्याज दरें फिर घटाई

SBI ने फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरें फिर से घटा दी हैं। नई ब्याज दरें आज से लागू हो गई हैं। नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं :
FD पर दी जाने वाली नई ब्याज दरें जो आज यानि 27 मई 2020 से लागू हैं -
7 days to 45 days - 2.9%
46 days to 179 days - 3.9%
180 days to 210 days - 4.4%
211 days to less than 1 year - 4.4%
1 year to less than 2 years - 5.1%
2 years to less than 3 years - 5.1%
3 years to less than 5 years - 5.3%
5 years and up to 10 years - 5.4%

SBI द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को FD पर दी जाने वाली ब्याज दरें (27-5-2020 से लागू)

7 days to 45 days - 3.4%
46 days to 179 days - 4.4%
180 days to 210 days - 4.9%
211 days to less than 1 year - 4.9%
1 year to less than 2 years - 5.6%
2 years to less than 3 years -5.6%
3 years to less than 5 years - 5.8%
5 years and up to 10 years - 6.2%

सोमवार, 25 मई 2020

RBI के सेविंग्स बांड 2018 में अभी निवेश करें


(यह योजना 28 मई 2020 को भारत सरकार द्वारा बन्द कर दी गई है।)

यदि आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो RBI का सेविंग्स बॉन्ड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। RBI के इन सेविंग्स बॉन्ड की अवधि 7 साल की है।

बाजार में कंपनियों के बढ़ते कर्ज, कंपनियों की तरफ से निवेश पर मिलने वाले ब्याज और मूल धन के भुगतान में देरी के साथ ही निवेशकों को झटके लगने से लोगों को भरोसा डगमगाना आम है। ऐसे में यदि आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की उम्मीद में है तो आरबीआई का सेविंग्स बॉन्ड आपके लिए एक विकल्प हो सकता है।

भारत सरकार की तरफ से आरबीआई द्वारा जारी इन बॉन्ड पर 7.75% का रिटर्न मिलता है। हालांकि, साल 2018 में जारी ये बॉन्ड टैक्सेबल हैं। 

इस बॉन्ड की अवधि सात साल है। आप इसमें संचयी (cumulative) और गैर संचयी (non-cumulative) रूप से निवेश का विकल्प मिलता है। अन्य फिक्स इनकम वाले विकल्पों की तुलना में ये बॉन्ड काफी आकर्षक हैं।

निवेश के आधार पर लोन नहीं ले सकते हैंः

 इसकी एक सीमा भी है कि आप इस निवेश के आधार पर बैंक, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से लोन नहीं ले सकते हैं। यदि आप निर्धारित अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो नॉन-क्मयूलेटिव विकल्प में आपको हाफ ईयरली भुगतान के विकल्प से साथ आकर्षक दर से ब्याज भी मिलता है।

कम्यूलेटिव बॉन्ड पर आपको बॉन्ड के मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ ही ब्याज की राशि मिलती है। जबकि नॉन कम्यूलेटिव बॉन्ड पर आपको ब्याज हर छह महीने बाद मिल जाता है। इस बॉन्ड में किए गए निवेश पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स में छूट का दावा नहीं कर सकते हैं।


ब्याज से होने वाली आय पर देना होगा टैक्सः

 इससे होने वाली आय पर भी आपको टैक्स देना होगा। यदि आपका ब्याज सालाना 40 हजार से अधिक है तो आपको 10 फीसदी टीडीएस का भी भुगतान करना होगा। यदि आप कम से कम 7 साल तक अपने पैसे को एक जगह सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप इसमें निवेश कर

निवेश की अधिकतम सीमा नहींः

 इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपये के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा पर कोई रोक नहीं है। इस बॉन्ड में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) निवेश नहीं कर सकते हैं। ये बॉन्ड डिमैट फॉर्म में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही यह निवेशक को बॉन्ड लेजर अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे।

सीनियर सिटिजन को लॉकइन पीरियड में छूटः 

हालांकि, सीनियर सिटीजन होने की स्थिति में लॉक इन पीरियड में छूट भी दी गई है। इसमें 60-70 साल, 70-80 साल और 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए लॉक-इन पीरियड क्रमशः 6,5, और 4 साल है। यदि आप निर्धारित अवधि से पहले पैसा निकालते हैं तो आपको ब्याज की 50 फीसदी रकम पेनल्टी के रूप में देनी होगी। आप इन बॉन्ड को सरकारी बैंकों के साथ ही प्राइवेट क्षेत्रों के एचडीएफसी, आईसीआईसईआई, एक्सिस बैंक से भी खरीद सकते हैं।

सोमवार, 11 मई 2020

स्टेट बैंक की "वी केयर डिपॉजिट योजना"

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  की ओर से सीनियर सिटीजन (Senior Citizen ) के लिए खास फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम  की घोषणा की गई है। जिसमें 5 साल से अधिक और 10 साल से कम की जमा राशि पर आम जनता की तुलना में अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।

  भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई वीकेयर डिपोजिट स्कीम ( SBI Wecare Deposit Scheme ) की घोषणा की है। जिसमें  सिनीयर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज देने की बात कही गई है। आइए आपको भी  बैंक की इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हैं।
 ज्यादा ब्याज प्राप्त करने के लिए दो शर्तें हैं :--

1.सीनियर सिटीजन को अगर ज्यादा ब्याज चाहिए तो उसे नई स्कीम में कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना होगा।

-2.नई स्कीम के तहत ज्यादा ब्याज का लाभ लेने को 30 सितंबर 2020 से पहले ही निवेश करना होगा।

3. एसबीआई की नई एफडी स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 0.30 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।

4. वरिष्ठ नागरिक एसबीआई में 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो SBI Wecare Deposit के तहत 0.50 प्रतिशत की जगह उन्हें 0.80 प्रतिशत ब्याज मिलेगा ।

5. प्री-मैच्योर विड्रॉल करने पर सीनियर सिटीजन का लाभ नहीं दिया जाएगा।

 आम जनता की एफडी के बारे में बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 3 साल की एफडी की ब्याज दर 0.20 प्रतिशत कटौती करने का ऐलान किया। बैंक की नई दरें 12 मई से लागू की जाएगी। वर्तमान समय में 7 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर 4.5 प्रतिशत और 180 दिन से एक साल से कम समय की एफडी पर 5 प्रतिशत है। वहीं 1 साल से 10 साल के बीच परिपक्व होने वाली एफडी पर बैंक 5.7 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।