शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

भारतीय स्टेट बैंक में मई 2017 में रहने वाले अवकाश

भारतीय स्टेट बैंक में मई 2017 के दौरान किस राज्य में किस अवसर पर कब अवकाश रहेगा,आइये देखते हैं।
1.दिनांक 01-05-2017 सोमवार - मई दिवस ( श्रम दिवस) - मई दिवस पर निम्न राज्यों में SBI की शाखाओं में अवकाश रहेगा:-
आंध्रप्रदेश,आसाम,बिहार,गोआ,कर्नाटक,केरल, महाराष्ट्र,मणिपुर,पुडुचेरी व कराईकल,पुडुचेरी (यनम), तमिलनाडु, तेलंगाना,त्रिपुरा व प. बंगाल.
******************************************
2. 09-05-2017 मंगलवार - रवीन्द्रनाथ टैगोर जन्म दिवस.
गुरुवर रवीन्द्रनाथ टैगोर के जन्म दिवस पर प. बंगाल में अवकाश रहेगा।
******************************************
3. 10-05-2017 बुधवार - बुद्ध पूर्णिमा.
अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश,छत्तीसगढ़, दिल्ली,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड,लक्षदीप,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,सिक्किम, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश.
******************************************
4. 13-05-2017 शनिवार .
माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
******************************************5. 16- 05-2017 मंगलवार - राज्य दिवस.
दिनांक 16 मई 2017 को राज्य दिवस के उपलक्ष में  सिक्किम राज्य में अवकाश घोषित किया गया है।
******************************************
6. 27- 05-2017 शनिवार .
माह का चतुर्थ शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
******************************************
7. 29-05 - 2017 सोमवार  - गुरु अर्जनदास शहीद दिवस.
इस दिन पंजाब राज्य में SBI की शाखाएं बन्द रहेंगी।

सिखों के पांचवे गुरु गुरु अर्जनदास सिख धर्म के पहले शहीद माने जाते हैं।





शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

Bearer and Order - types of cheque book

आप जब भी चेक बुक जारी करने के लिए एटीएम कार्ड द्वारा  आवेदन करें या एसबीआई की अपनी शाखा में जाकर चेक बुक रेक्विजिशन स्लिप के द्वारा आवेदन करें, आपसे पूछा जाता है- चेक बुक Bearer  अर्थात धारक टाईप या Order अर्थात आदेश टाईप  चाहिए। अधिकांश ग्राहकों को यह मालूम नहीं होता कि Bearer और Order चेक बुक में क्या अंतर है।   तो आइये जानते हैं दोनों तरह की चेक बुकों के खास गुण क्या है :-

Order या आदेश चेक बुक - 

 इस तरह के चेक से यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान कर रहे हैं और आपने उस व्यक्ति के नाम पर चेक जारी किया है तो चेक का भुगतान उस व्यक्ति के खाते में आसानी से जमा हो सकता है। लेकिन चेक का नगद भुगतान पाना आसान नहीं हैं। बैंक उस व्यक्ति को नगद भुगतान उसी परिस्थिति में करेगी जब आपने यानि चेक जारी करने वाले ने चेक के पीछे पाने वाले के हस्ताक्षर प्रमाणित किये हैं। बैंकर द्वारा हस्ताक्षर मिलान और आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी  उपलब्ध करवाने पर ही बैंक उस चेक का नगद भुगतान सम्बंधित व्यक्ति को करेगी। ऐसे चेकों का नगद भुगतान किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं किया जाता है। सभी चेक्स की तरह आर्डर च3के भी तीन माह तक वैध अर्थात भुगतान योग्य होते हैं, उसके बाद चेक का भुगतान बैंक द्वारा नहीं किया जाएगा।

Bearer या धारक चेक बुक -


 ऐसे चेक का नगद भुगतान पाने का हक उस व्यक्ति को है जिसके पास वह चेक है। यानि आपने एक चेक महेश के नाम पर जारी किया है और उसे अकाउंट पेयी ACCOUNT PAYEE नहीं किया है तो बैंकर किसी भी व्यक्ति को  नगद भुगतान करने के लिए स्वतन्त्र है जिसने वह चेक बैंक में नगद भुगतान के लिए प्रस्तुत किया है। बियरर चेक भी आर्डर चेक  की तरह तीन माह तक भुगतान योग्य होता है।

अब आपको दोनों तरह की चेक बुक में अंतर मालूम हो गया होगा। अगली बार जब आप चेक बुक की मांग करें तो अपनी आवश्यकतानुसार आर्डर या बेयरर चेक बुक मांगे।

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

भारत सरकार की लघु बचत योजना PPF, KVP, SSY पर नई ब्याज दरें

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही अप्रैल- जून के लिए कई लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर 0.1% से कम कर दी है।समस्त नई दरें एक अप्रैल 2017 से लागू होंगी।
PPF - पहले 8.0% अब 7.9%
KVP- पहले 7.7% अब 7.6%
SSY - पहले 8.5% अब 8.4%
PPF पर 8% के स्थान पर अब 7.9%की दर से ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र पर जहां पहले 7.7% ब्याज मिलता था, अब 7.6% मिलेगा।परिणामस्वरूप KVP अब 112 माह के बदले 113 माह में परिपक्व होंगे। सुकन्या समृद्धि योजना में भी ब्याज दर 8.5%से घटा कर 8.4% कर दिया गया है।
वित्तीय सलाह -  वर्तमान में सरकारी बैंकों में सावधि जमाओं पर ब्याज दरें काफी नीचे हैं। इस पर जो ब्याज मिलता है वह टैक्सेबल भी है।इसलिए टैक्स बचाने के लिहाज से  PPF अभी भी निवेश का सबसे बेहतर तरीका है।PPF खाते में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा कर सकते हैं।
(नोट- वित्त मंत्रालय अभी हर तीन माह के अंतराल से अपनी लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर समीक्षा करने के बाद नई दरों की घोषणा करती है।)