रविवार, 12 मार्च 2017

RTGS charges levied by SB w.e.f 05-07-20I7

चूँकि 01 जुलाई 2017 से भारत में GST लागु हो गया है इसलिए SBI में RTGS करने पर ग्राहकों से लिया जाने वाले सेवा शुल्क में भी बढ़ोतरी की गयी है।  वैसे आपको RTGS के बारे में भी थोड़ी जानकारी दे दें।RTGS का फुल फॉर्म है
 - रियल टाईम ग्रॉस सेटलमेंट।
किसी व्यक्ति को अपने खाते से दो लाख से अधिक की राशि, अपने बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के ग्राहक को प्रेषित करना हो तो RTGS एक उचित माध्यम है। जैसे कोई SBI का एक ग्राहक तीन लाख रूपये अपने परिचित, रिश्तेदार या माल खरीदी के बिल भुगतान के लिए ऐसे व्यक्ति ,फर्म या कंपनी को भेजना चाहता हो जिसका खाता SBI में नही,किसी दूसरी बैंक में है, तो वह ये रकम RTGS के द्वारा अपने खाते से उसके खाते में भेज सकता है। RTGS हमेशा ट्रान्सफर द्वारा ही किया जाता है। यह नगद राशि जमा करके नहीं किया जा सकता है।
RTGS करने हेतु आपको, जिसे राशि प्रेषित करनी है उसका खाता नं, उसके बैंक का नाम, बैंक की शाखा का IFSC कोड मालूम होना आवश्यक है। एक फॉर्म में ये सब जानकारी भरने के बाद आप अपने खाते से RTGS द्वारा राशि दूसरे के खाते में अंतरित करवा सकते हैं। यदि आप इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं तो नेट द्वारा भी अपने खाते से RTGS कर सकते हैं। SBI  RTGS द्वारा रकम भेजने के लिए  जो शुल्क अपने ग्राहक से लेती है उसकी दरें 05 जुलाई 2017 से निम्न प्रकार से है :-
From 200001/- to 5 lakh -- charges Rs 29.50

From 500001/- charges are Rs. 59.00

(इन दरों में मूल दर और GST@18% भी सम्मिलित हैं)

(नोट - 1.ये दरें  अस्थाई हैं। इनमें SBI द्वारा किसी पूर्व सूचना के बिना कभी भी परिवर्तन किया जा सकता है।
2. नेट द्वारा RTGS करने की दरें भिन्न हैं)
अंतिम बार दिनांक 05 जुलाई 2017 को अपडेट किया गया।

How to generate SBI ATM PIN - In Hindi

स्टेट बैंक एटीएम कार्ड का पिन बनाने के लिए निम्न प्रक्रिया करें:-
1. किसी एटीएम मशीन में जाएँ। अपना एटीएम लगाएं।
2. बाएं हाथ की तरफ pin generation का विकल्प चुनें।
3. अपना खाता क्रमांक डालें।
4. एटीएम आपसे आपका खाता क्रमांक कन्फर्म करने के लिए पूछेगा। confirm पर क्लिक करें।
5. मोबाइल नं डालें।
6. मोबाइल नं कन्फर्म करें।
7. आपके मोबाइल पर उसी समय OTP यानि वन टाईम पिन आएगा जो 24 घंटे तक वैद्य रहता है उसके बाद यह काम नहीं करेगा। इसलिए अच्छा है ,आप तुरंत ही इस OTP को अपने मनपसंद PIN से बदल लें।जिसकी प्रक्रिया इस तरह है-
1. एटीएम लगाएं।
2. दायें हाथ की तरफ के विकल्प में से BANKING चुनें।
3. OTP डालें।
4. PIN CHANGE का विकल्प चुनें।
5. 4 नंबर का अपनी पसन्द का पिन डालें।
6. दुबारा पिन डाल कर कन्फर्म करें।
7. एटीएम से पर्ची आएगी।
आप चाहें तो उसी समय एटीएम से एक छोटी राशि जैसे 500या 1000 रूपये निकाल सकते हैं।
(नोट- कई बार खाते में KYC पुरे न होने के कारण पिन जनरेशन फेल हो जाता है। यदि आपका मोबाइल नं खाते में रजिस्टर्ड नहीं है तो भी पिन जेनेरेशन नहीं होगा। तब आप आपकी बैंक शाखा में जा कर KYC और मोबाइल रजिस्ट्रेशन करवा लें।)

रविवार, 5 मार्च 2017

भारतीय स्टेट बैंक की नई सावधि जमा ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक ने  सावधि जमा की ब्याज दरों में 01 मार्च 2017 से बदलाव किया है। आइये देखते हैं, नई ब्याज दरें क्या हैं -
1 करोड़ से कम की घरेलू सावधि जमा के लिये  ब्याज दरें -
अवधि                                      नई दरें            
                                     w.e f. 01- 03-2017  
_____________________________________________

7 दिन से 45 दिन                ~ 5.50        
46 दिन से 179 दिन           ~ 6.50  
180 दिन से 210 दिन        ~  6.50
211 दिन से 1 वर्ष से कम   ~ 6.50
1 वर्ष से455 दिन               ~ 6.90
456 दिन से 2 वर्ष से कम   ~ 6.75
2 वर्ष व 3 वर्ष से कम तक  ~ 6.75
3 वर्ष व 5 वर्ष से कम तक  ~ 6.50  
5 वर्ष से 10 वर्ष तक          ~ 6.50
______________________________________
  इसी तरह स्टेट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सावधि जमा ब्याज दरों में परिवर्तन किया है -.
अवधि                                 नई दरें
                                    w.e.f. 01.03.17
7 दिन से 45 दिन              ~ 6.00  
46 दिन से 179 दिन           ~ 7.00  
180 दिन से 210 दिन         ~ 7.00
211 दिन से 1 वर्ष से कम   ~ 7.00
1 वर्षसे 455 दिन               ~ 7.40  
456 दिन से 2 वर्ष से कम   ~ 7.25
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम        ~ 7.25
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम        ~ 7.00  
5 वर्ष से 10 वर्ष तक          ~ 7.00