मंगलवार, 31 जनवरी 2017

भारतीय स्टेट बैंक में माह फरवरी 2017 में होने वाले अवकाश

भारतीय स्टेट बैंक में माह फरवरी 2017 के दौरान किन- किन राज्यों में कब- कब अवकाश रहेगा, आईये देखते हैं : - 
01 फरवरी 2017 बुधवार - वसंत पंचमी का अवकाश
               - ओडिशा में.
01 फरवरी 2017 बुधवार - सरस्वती पूजा का अवकाश
               - त्रिपुरा एवं प. बंगाल में.
******************************************

10 फरवरी 2017 शुक्रवार -  गुरु रविदास जयंति
               - चंडीगढ़,हरियाणा व हिमाचल में .
******************************************
11 फरवरी 2017 शनिवार - द्वितीय शनिवार
               - स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं में अवकाश रहेगा.
******************************************
15 फरवरी 2017 बुधवार - Lui Nai Ni
              - मणिपुर में  अवकाश.
( Lui Nai Ni  नागा जाति का बीज बुवाई उत्सव है.
******************************************
19 फरवरी 2017 रविवार - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंति
              -  महाराष्ट्र में .
******************************************
20 फरवरी 2017 सोमवार - राज्य स्थापना दिवस
               -  इस दिन अरुणाचल प्रदेश व मिज़ोरम राज्यों की स्थापना हुई थी.  दोनों राज्यों की सभी शाखाओं में इस दिन अवकाश रहेगा.
******************************************
24 फरवरी 2017 शुक्रवार - महाशिवरात्रि
               - चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, गुजरात,हरियाणा,हिमाचल,जम्मू कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक,केरल,महाराष्ट्र,ओडिशा,तेलंगाना,उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में .
******************************************
25 फरवरी 2017 शनिवार - चतुर्थ शनिवार
               - स्टेट बैंक की सभी शाखाओं में अवकाश.
******************************************
27 फरवरी 2017 सोमवार - लोसर पर्व
              - सिक्किम राज्य में अवकाश.
( लोसर Losar  एक तिब्बती शब्द है जिसका अर्थ है- नव वर्ष.  Lo - वर्ष . Sar - नया.
******************************************



            

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

NEFT Charges levied by SBI

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा NEFT द्वारा किसी अन्य बैंक में  राशि भेजने पर लिया जाने वाला प्रभार इस प्रकार से है: (दिनांक  05-07- 2017 से लागू ) :-

Rs. 1/- से Rs. 10000/- तक - शुल्क Rs. 2.95

Rs. 10001/- से  एक लाख तक - शुल्क Rs. 5.90

Rs. 100001/- से दो लाख तक - शुल्क Rs.17.70
( नोट - उपरोक्त शुल्क दरों में GST भी सम्मिलित है जिसकी दर वर्तमान में 18% है )
भारतीय स्टेटबैंक के ग्राहक किसी अन्य बैंक में राशि भेजना चाहते हैं तो NEFT( नेफ्ट) और RTGS( आर टी जी एस ) द्वारा किसी दूसरी बैंक में राशि भेजी जा सकती है। दो लाख तक की राशि नेफ्ट द्वारा भेजी  जाती है जबकि इससे ऊपर की राशि  आरटीजीएस द्वारा भेजी जा सकती है।

(अंतिम बार 05-07-2017 को अपडेट किया गया)



रविवार, 8 जनवरी 2017

Cheque book Request through SBI ATM हिंदी में

How to apply for cheque book through SBI ATM ************************************************
यदि आपका खाता स्टेट बैंक में है और उसमें चेकबुक सुविधा पहले से ही है तो आप उस खाते के एटीएम कार्ड से भी बिना बैंक में जाए चेकबुक अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं।इसके लिए आप निम्न प्रक्रिया अपनाएं -

1. किसी पास के एटीएम में जाएँ और अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगा कर पासवर्ड डालें। 💳💳

 2. Services ऑप्शन में जाएँ।🏧 🏧 🏧 🏧 🏧 🏧 🏧
3. अपना पिन नं डालें।
4. Request for cheque book चुनें ।
5.आपको चेक-बुक Bearer या Order जैसी भी चाहिए,चुनें।
 6. कितने चेक वाली चेक-बुक चाहिए- 25,50 या 100 चुनें।
7.खाते का प्रकार- चालू ( आम तौर पर व्यापार के लिए खोला जाता है) या बचत  जैसा भी हो चुनें। ओके।✌✌✌✌✌✌✌✌✌ दो से तीन दिन के भीतर आपकी चेकबुक जारी हो जायेगी। चेकबुक आपके खाते में रजिस्टर्ड पते पर एक सप्ताह बाद डाक द्वारा पहुंचा दी जायेगी।