गुरुवार, 22 जनवरी 2026

अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी

 अटल पेंशन योजना मई 2015 में शुरू की गई थी।

इसमें 60 वर्ष आयु होने पर 1000 से 5000 रुपए तक की पेंशन हर माह मिलती है।

अटल पेंशन योजना की विशेषताएं -

1. 18 से 40 वर्ष तक का प्रत्येक भारतीय नागरिक योजना का लाभ ले सकता है।

2. व्यक्ति आयकर दाता न हो।

 3. 1000,2000,3000,4000,5000 रुपए की पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं।

4. 60  वर्ष आयु होने पर पेंशन शुरू।

5. योजना के लिए आधारकार्ड, वैध मोबाइल नंबर व बैंक खाता होना अनिवार्य है।

यहां  तालिका दी गई है, जिससे  अनुमान लगाया जा सकता है कि आपकी आयु के अनुसार कितने राशि हर माह जमा करनी होगी।

18 वर्ष का व्यक्ति:

A . हर माह ₹42 जमा करने पर 60वर्ष आयु होने पर ₹1000/प्रति माह पेंशन।

B. हर माह ₹84 जमा करने पर ₹2000/

इसी तरह ₹126जमा करने पर ₹3000/ ,  ₹168 जमा करने पर ₹4000/ और ₹210जमा करने पर ₹5000प्रति माह पेंशन भुगतान।

40 वर्ष का व्यक्ति :

₹291प्रतिमाह पर 60साल का होने पर ₹1000/ पेंशन, ₹582पर 2000/, ₹873 पर 3000/, ₹1164 पर 4000/ और ₹1454/रुपए हर माह पेंशन मिलेगी।

19से 39साल के व्यक्ति के लिए आवश्यक राशि निकटतम बैंक या ऑनलाइन से पता कर सकते है।

योजना में नॉमिनेशन करवाना अनिवार्य है।

यदि व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष होने से पूर्व हो जाय तो नॉमिनी को  जमा राशि लौटा दी जाती है या उसके पत्नी या पति द्वारा योजना चालू  रखी जाने पर उसे पेंशन भुगतान की जावेगी।

यदि व्यक्ति की मृत्यु 60वर्ष के बाद होती है तो उसके पति/पत्नी को पेंशन दी जाएगी।

पति/पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद जमा राशि नॉमिनी को लौटा दी जाती है।

SBI Holidays in February 2026

           SBI HOLIDAYS IN
            FEBRUARY 2026

   माघ-फाल्गुन 2082 Magh- Falgun 2082

1️⃣  01.02.2026 रविवार :~ थाई पूसम Thai Poosam.

तमिल नाडु.

2️⃣ 15.02.2026 रविवार :~ महा शिवरात्रि Maha Shivratri.

गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीस गढ़, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, केरल.

14 फरवरी 2026 को द्वितीय शनिवार एवम् 28 फरवरी 2026 को चतुर्थ शनिवार होने से पूर्व निर्धारित अवकाश रहेगा।

SBI Holidays in January 2026

          SBI HOLIDAYS IN
            JANUARY 2026

      पौष - माघ  Paush - Magh 2082

1️⃣ 01.01.2026 गुरुवार  :~ नव वर्ष दिवस New Year's Day.

तमिल नाडू, पश्चिम बंगाल

2️⃣ 06.01.2026 मंगलवार :~ गुरु गोविंद सिंह जयंती Guru Govind Singh Jayanti.

पंजाब, चंडीगढ़

3️⃣ 14.01.2026 बुधवार :~ मकर संक्रांति, पोंगल Makar Sankranti, Pongal.

गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम तेलंगाना, उत्तर प्रदेश।

4️⃣ 15.01.2026 गुरुवार :~ तिरुवल्लुवर दिवस Thiruvalluvar Day.
तमिलनाडु।

5️⃣ 16.01.2026 शुक्रवार :~ उझावर थिरुनल Ujjavar Thirunal.
तमिलनाडु।

6️⃣ 20.01.2026 मंगलवार :~ गुरु गोविंद सिंह जयंती Guru Govind Singh Jayanti.
पंजाब, चंडीगढ़

7️⃣ 23.01.2026 शुक्रवार :~ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, वसंत पंचमी Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti, Vasant Panchmi
ओड़िशापश्चिम बंगाल।

8️⃣ 26.01.2026 सोमवार :~ गणतंत्र दिवस Republic Day.
सम्पूर्ण भारत।

11.01.2026 को द्वितीय शनिवार एवम् 
25.01.2026 को चतुर्थ शनिवार का पूर्व निर्धारित अवकाश बैंक की सभी शाखाओं में रहेगा

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

SBI ने 1दिसंबर'25 से एटीएम शुल्क में वृद्धि की

 एसबीआई के एटीएम से राशि निकालने पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी की है।

एसबीआई के अधिकारियों के अनुसार नए शुल्क 1दिसंबर 2025 से लागू माने जाएंगे।

एसबीआई के खाताधारकों को अन्य बैंकों के एटीएम से फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा खत्म होने के बाद हर विथड्रावल पर 23 रुपए +जीएसटी देना होंगे। पहले यह 21रुपए+जीएसटी था।

बैलेंस इंक्वायरी और मिनी स्टेटमेंट का शुल्क 10रुपए+जीएसटी की जगह अब 11रुपए+जीएसटी लगेगा।

इसके अलावा सैलरी पैकेज वाले खातेदारों के लिए भी एक बुरी खबर है। पहले एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों के एटीएम ट्रांजेक्शन अनलिमिटेड फ्री थे। अब इसमें बदलाव कर यह सीमा 10फ्री ट्रांजेक्शन कर दी है। इसके बाद शुल्क देय होगा।