शनिवार, 28 जुलाई 2018

सुकन्या समृद्धि योजना में अब 250/- भी जमा होंगे।

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है । सरकार के इस कदम से पॉलिसी लेने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गर्ल चाइल्ड के नाम पर इस सेविंग स्कीम को मोदी सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स, 2016 में संशोधन कर दिया है, इसके मुताबिक अब 250 रुपये सालाना जमा करके भी पॉलिसी ली जा सकती है।

बता दें कि 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि यह स्कीम मोदी सरकार की बड़ी सफलताओं में से एक है। जेटली ने बजट में कहा था कि नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं और इनमें 19,183 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

सोमवार, 23 जुलाई 2018

SBI Holidays in August 2018

भारतीय स्टेट बैंक में माह अगस्त 2018 में किस राज्य में किस पर्व हेतु कब अवकाश है, यह जानने के लिए पढ़िए यह पोस्ट:-
1. दिनांक 04-08-2018 शनिवार - केर पूजा.
                त्रिपुरा.
2. दिनांक 11-08-2018 शनिवार.
                माह का द्वितीय शनिवार होने से इस दिन सम्पूर्ण भारत में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।

3.दिनांक 13-08-2018 सोमवार - Patriot's day.
               मणिपुर.
- 13 अगस्त 1891 को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के एक महान देशभक्त राजकुमार टिकेंद्रजीत सिंह को उनके साथी थांगल जनरल के साथ अंग्रेजों द्वारा इम्फाल के पोलोग्राउंड में आम जनता के सामने फांसी दी गयी थी। भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले "मणिपुर के शेर" राजकुमार टिकेंद्रजीत सिंह की याद में हर वर्ष 13 अगस्त देशभक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है।
4.दिनांक 15-08-2018 बुधवार- स्वतंत्रता दिवस.
               भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
5.16-08-2018 गुरुवार - De Jure Transfer Day.
    पुडुचेरी एवं कराईकल, पुडुचेरी(माहे), पुडुचेरी (यनम).
6. दिनांक 17-08-2018 शुक्रवार- पारसी नववर्ष.
                गुजरात व महाराष्ट्र।
7.दिनांक 21-08-2018 मंगलवार - ईद- उल- उल्हा.
               पुडुचेरी (माहे)।
8. दिनांक 22-08-2018 बुधवार- ईद-उल-अजहा.
               आंध्र प्रदेश,अंडमान- निकोबार,असम, बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दिल्ली,गोआ,गुजरात, हिमाचल,जम्मू-कश्मीर,झारखण्ड,कर्नाटक,केरल, लक्षद्वीप,म प्र,महाराष्ट्र,मणिपुर,मेघालय,नागालैंड, पुडुचेरी एवं कराईकल,पुडुचेरी(यनम),राजस्थान, तमिलनाडु,तेलंगाना,त्रिपुरा,उ प्र,उत्तराखंड,प बंगाल।
9. दिनांक 23-08-2018 गुरुवार- बकरीद दूसरा दिन.
                जम्मू- कश्मीर.
10.दिनांक 24 -08-2018 शुक्रवार- ओणम.
                केरल व पुडुचेरी(माहे).
11. दिनांक 25-08-2018 शनिवार.
                 माह का चौथा शनिवार होने से भारत स्थित SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
12.दिनांक 27-08-2018 सोमवार- श्री नारायण गुरु जयंति.
                केरल.
----------------------------------------------------------------------