रविवार, 22 अक्टूबर 2017

Account closure charges of SBI for saving bank acconts

SBI का बचत खाता यदि आप बंद कराना चाहते हैं तो क्या बैंक कोई शुल्क वसूलेगा ? 
SBI का बचत खाता बंद करवाने के लिए बैंक ने दिनांक 01-10-2017 से लिए जाने वाले शुल्क में परिवर्तन किया है। आइये देखते हैं, नई शुल्क दरें क्या हैं ?
Account closure charges for savings bank account- w.e.f. 01-10-2017

1.खाता खुलवाने से 14 दिन के भीतर -- कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
2. खाता खुलवाने के 14 दिन बाद और एक वर्ष के पहले -- ₹500/- +GST  यानि 500/- +90=590/-
3. खाता खुलवाने के एक वर्ष पश्चात -कोई शुल्क नहीं.


गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

SBI holidays-November 2017

भारत में SBI की विभिन्न शाखाओं में कब-कब अवकाश रहेगा,यह जानने के लिए पढ़िए नीचे दी गयी राज्यवार छुट्टियों की सूची :-
1. दिनांक 01-11-2017 बुधवार- पुडुचेरी मुक्ति दिवस/ कन्नड़ राज्योत्सव.
              कर्नाटक,मणिपुर,पुडुचेरी एवं कराईकल, पुडुचेरी(माहे),पुडुचेरी(यनम).
2. दिनांक 04-11-2017 शनिवार- गुरु नानक जयंति.
              आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार, अरुणाचल, असम,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दादरा नगर हवेली,दिल्ली, हरियाणा,हिमाचल, जम्मू कश्मीर,झारखंड, लक्षद्वीप, म प्र, महाराष्ट्र, नागालैंड,पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश व प बंगाल.
3. दिनांक 06-11-2017 सोमवार- कनकदास जयंति.
               कर्नाटक.
4. दिनांक 10-11-2017 शुक्रवार- Wangala Festival  के अवसर पर मेघालय में और Lhubab Duechen के अवसर पर सिक्किम में अवकाश रहेगा
5. दिनांक 11-11-2017 शनिवार- द्वितीय शनिवार.
               माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाओं में इस दिन अवकाश रहेगा.
6. दिनांक 23-11-2017 गुरुवार - Seng Kut Snem.
               मेघालय.
7. दिनांक 25-11-2017 शनिवार - चतुर्थ शनिवार.
              माह का चतुर्थ शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.


               

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

SBI की सहयोगी बैंकों के ग्राहकों के लिए सूचना

दिनांक 01 अक्टूबर 2017 से SBI की पूर्व सहयोगी बैंकें- SBH,SBBJ,SBI,BSP,SBT और भारतीय महिला बैंक द्वारा जारी किये गए चेक SBI की किसी भी शाखा में भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किये जा सकते हैं। क्योंकि इन बैंकों द्वारा जारी की गयी चेक बुक की मान्यता दिनांक 30 सितम्बर 2017 को समाप्त हो गयी है।
     दिनांक 01 अप्रैल 2017 को SBI की इन पांच सहयोगी बैंक्स और भारतीय महिला बैंक का विलय SBI में हो चुका है। इन बैंकों के ग्राहक अब SBI के ग्राहक माने जायेंगे।
अतः ऐसे सभी ग्राहक जो 01-04-2017 से पूर्व इन बैंकों के ग्राहक थे, को नई चेक बुक जारी करवाना होगी।