रविवार, 28 मई 2017

SBI holidays in June 2017

भारतीय स्टेट बैंक में माह जून 2017 में होने वाले अवकाश -
भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में जून 2017 में किस राज्य में किस दिन अवकाश रहेगा,आइये देखते हैं :-
1.दिनांक 09-06-2017 शुक्रवार - सागा दावा त्यौहार.
               इस दिन सिक्किम राज्य में अवकाश रहेगा।
------------------------------------------------------------------
2.दिनांक 10-06-2017 शनिवार .
                जून माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
 -------------------------------------------------------------------
3. 15-06-2017 गुरुवार-YMA दिवस / राजा संक्रांति.
             मिजोरम राज्य में YMA Day(The Young Mizo Association Day) के स्थापना दिवस पर और             ओड़िशा में राजा संक्रांति के अवसर पर SBI में अवकाश रहेगा।
-------------------------------------------------------------------
4.दिनांक 22-06-2017 गुरूवार - शब-ए-कद्र.
               जम्मू-कश्मीर राज्य में अवकाश।
-------------------------------------------------------------------
5. दिनांक 23-06-2017 शुक्रवार- जुमत-अल-विदा.
                जम्मू-कश्मीर राज्य में अवकाश रहेगा।
-------------------------------------------------------------------
6. दिनांक 24-06-2017 शनिवार.
                माह का चतुर्थ शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
-----------------------------------------------------------------
7.दिनांक 26-06-2017 सोमवार- ईद-उल-फ़ित्र.
               आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार, अरुणाचल,आसाम,बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दादरा नगर हवेली,दमन दियु,दिल्ली,गोआ,गुजरात, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक,लक्षद्वीप,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,मणिपुर, नागालैंड,ओड़िशा, पुडुचेरी & कराईकल, पुडुचेरी(माहे), ,पुडुचेरी( यनम),पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिल नाडु,तेलंगाना,त्रिपुरा,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल.
-------------------------------------------------------------------
8. दिनांक 30-06-2017 शुक्रवार - Remna Ni.
                Ramna Ni (Peace Day)  इस दिन मिज़ोरम राज्य में अवकाश रहेगा।
30-06-1986 को भूमिगत विद्रोही दल- मिज़ो नेशनल फ्रंट और केंद्रीय सरकार के मध्य समझौता हुआ। 22 फरवरी 1987 को मिज़ोरम को स्वतन्त्र राज्य का दर्जा दिया गया और  मिज़ो नेशनल फ्रंट के नेता लालदेंगा  मिज़ोरम के पहले मुख्य मंत्री बनाये गए।तब से  मिज़ोरम में 30 जून को शांति दिवस या Remna Ni  के रूप में मनाया जाता है।
-------------------------------------------------------------------
नोट:- ऊपर वर्णित अवकाश में स्थानीय प्रशासन और राज्य शासन द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है।
               --------------------------------------


   

बुधवार, 24 मई 2017

Full form of MICR in hindi

MICR - Magnatic Inc Character Recognition
MICR कोड का प्रयोग बैंकिंग संस्थाओं द्वारा अपने चेक्स को अधिक सुरक्षित बनाने की दृष्टि से किया जाता है।
आजकल सभी बैंक केवल CTS2010 चिह्न वाले चेक ही क्लीयरिंग हेतु स्वीकार करती है। ऐसे चेकों को बैंक क्लियरिंग द्वारा तुरंत प्रोसेस्ड करके ग्राहक के खाते में जमा कर देती है। CTS चेकों पर नीचे श्वेत पट्टी पर चेक संख्या के अलावा कुछ चिन्ह और संख्याएँ भी लिखी रहती है। जो विशेष प्रकार की चुम्बकीय स्याही जो आयरन ऑक्साइड से बनती है, से चेक पर छापे  जाते हैं। इनको CTS मशीन द्वारा ही पढ़ा जा सकता है।यहां तक कि यदि इन चिन्हों पर स्टाम्प मोहर या स्याही लग जाती है तो भी क्लीयरिंग मशीन इन्हें पढ़ लेती है।
 MICR कोड्स होने से चेकों की छंटाई का काम आसान हो जाता है। माइकर कोड की सहायता से एक साथ क्लीयरिंग में आये बहुत सारे चेकों को बैंक और फिर बैंक की शाखाओं के अनुसार छंटनी करने में सुविधा होती है।
 MICR का चलन सन् 1980 से शुरू हुआ। MICR कोड में 9 संख्या होती है।
पहली तीन संख्या, शहर को दर्शाती हैं। ये तीन संख्या उस शहर के पिन कोड के पहले तीन अंक होते हैं। जैसे मुम्बई के पिन कोड के पहले तीन अंक 452 हैं। तो  किसी बैंक की मुम्बई स्थित शाखा के चेक के MICR कोड के पहले तीन अंक होंगे- 452.
MICR कोड के अगले तीन अंक से बैंक का नाम पता चलता है। भारत में प्रत्येक बैंक को एक विशेष अंक प्रदान किया गया है, जैसे SBI का अंक है-002
अतः SBI के चेकों पर MICR कोड के  चौथे, पांचवे और छठे अंक होंगे- 002
MICR कोड के अंतिम तीन अंक बैंक की शाखा को प्रदर्शित करता है

रविवार, 14 मई 2017

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में लॉकर किराया कितना है ?

स्टेट बैंक में दिनांक 01 अप्रैल 2017 से वार्षिक लॉकर किराया बढ़ गया है।नई दरें मेट्रो,अर्बन,सेमी अर्बन और रूरल क्षेत्र के लिए अलग अलग हैं।लॉकर किराये की नई दरें इस प्रकार हैं :- w.e.f. 01-04-2017

   लॉकर          ग्रामीण/                 शहरी/
  साइज़         अर्ध शहरी            महानगर
1. छोटा        1000+ST            1500+ST
2. मध्यम      2000+ST            3000+ST
3. बड़ा         5000+ST            6000+ST
4.ज्यादा बड़ा
                    7000+ST           9000+ST
( नोट -  ST- service Tax. वर्तमान में सर्विस टैक्स की दर 15% है। लॉकर किराया ₹1000 है तो सर्विस टैक्स ₹150 होगा। अर्थात कुल देय लॉकर किराया ₹1150  होगा। )
 इसके अलावा बैंक ने लॉकर भ्रमण शुल्क में भी वृद्धि की है। एक वर्ष में 12 बार लॉकर खोलना निःशुल्क है। उसके पश्चात् प्रत्येक बार लॉकर खोलने के लिए आपको  ₹100+ST देना होंगे।





सोमवार, 1 मई 2017

State Bank's new interest rates on TDs and STDs

भारतीय स्टेट बैंक ने 1 करोड़ से कम की घरेलू सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। बैंक ने 1 से 2 साल की सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में कटौती की है। नई ब्याज दरें 01 जुलाई 2017 से लागू हो गयी हैं। ये दरें नई जमाओं व 01 जुलाई 2017 के बाद नवीनीकरण होने वाली जमाओं पर लागू होगीं। अन्य अवधि की सावधि जमाओं पर ब्याज दरें पूर्ववत रखी गयी है।
इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों हेतु 1 से 2 साल की सावधि जमाओं पर पहले से कम ब्याज दर से ब्याज मिलेगा।
अवधि -                          नई दरें ( 01-07 2017 से)
7 से 45 दिन  - 5.50%
46 से 179 दिन - 6.50%
180 से 210 दिन - 6.50%
211 दिन से लेकर 1 वर्ष से कम तक - 6.50%
1 वर्ष  - 6.75%
1 वर्ष से अधिक व 455 दिन तक से  - 6.50%
456 दिन से लेकर 2 वर्ष से कम तक - 6.50%
2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम तक - 6.25%
3वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक - 6.25%

 निवेश सलाह - SBI ने एक वर्ष की सावधि जमा पर ब्याज दर .15 बेसिस पॉइंट कम करके 6.75% कर दिया है। 1 वर्ष से अधिक व 455 दिन के लिए सावधि ब्याज दर दिनांक 01-07-2017 से 6.50% कर दी गयी  है।अतः SBI द्वारा सावधि जमा पर एक वर्ष हेतु सावधि जमा पर आम नागरिकों को देय सर्वोच्च ब्याज दर है। इसलिए यदि आप जोखिम लेना पसंद न करते हों और अपना पैसा सुरक्षित रखते हुए लाभ कमाना चाहते हों तो फिर आपके लिए एफ डी ही  सबसे बढ़िया जरिया है, निवेश करने का।
यदि आपको अपनी पूंजी कम समय के लिए जमा रखना है तो बैंक में 1 वर्ष से लेकर 455 दिन तक के लिए जमा रखें। यदि आप मध्यम से लम्बी अवधि के लिए अपना पैसा जमा करना चाहते हैं तो 3 वर्ष या उससे अधिक अवधि का विकल्प भी बेहतर है। क्योंकि आशंका है कि भविष्य में ब्याज दरें और कम हो सकती हैं।
वैसे यदि आप थोड़ी जोखिम ले सकते हों और आपकी बचत की रकम 10000/- प्रति माह या उससे अधिक है तो यदि आप शेयर मार्केट में कम से कम 2000/- प्रति माह लगाएंगे तो आपको एफडी से बहुत ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आप म्यूच्यूअल फण्ड के माध्यम से भी निवेश करके बेहतर लाभ कमा सकते हैं।