मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

SBI holidays in March 2018

SBI holidays in March 2018.
भारतीय स्टेट बैंक में माह मार्च 2018 के दौरान कब -कब अवकाश रहेगा, जानने के लिए यह पोस्ट पढ़िए :-
1.दिनांक 01-03-2018 गुरुवार-होलिका दहन.
            असम,जम्मू कश्मीर,झारखंड,तेलंगाना व उ प्र
2. दिनांक 02-03-2018 शुक्रवार - होली.
            आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार, अरुणाचल, बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दमन दिऊ,दिल्ली,गोआ, गुजरात, हरियाणा,हिमाचल,झारखंड, लक्षद्वीप, म प्र, महाराष्ट्र,मेघालय,मिजोरम, नागालैंड,ओडिशा, पंजाब,राजस्थान,सिक्किम उत्तराखंड व प बंगाल.
3. दिनांक 03-03-2018 शनिवार - होली/ YASANG 2nd day.
               इस दिन बिहार में होली और मणिपुर में YASANG 2nd day के अवसर पर अवकाश रहेगा।
4. दिनांक 10-03-2018 शनिवार.
                माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाओं में अवकाश रहेगा।
5.दिनांक 21-03-2018 बुधवार - मो हज़रत अली जन्मदिन.
              इस दिन उ प्र में अवकाश है।
6. दिनांक 22-03-2018 गुरुवार - बिहार दिवस.
                बिहार दिवस पर बिहार राज्य में अवकाश।
7. दिनांक 24-03-2018 शनिवार.
              माह का चतुर्थ शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
8. दिनांक 26-0-2018 सोमवार - राम नवमी.
               सिक्किम और तेलंगाना राज्य में.
9. दिनांक 29-03-2018 गुरूवार - महावीर जयंति.
              चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दमन दिऊ,दिल्ली, हरियाणा, झारखंड,कर्नाटक,म प्र, महाराष्ट्र, पंजाब,राजस्थान, तमिल नाडु और उ प्र।
10. दिनांक 30-03-2018 शुक्रवार- गुड फ्राइडे.
               आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार,अरुणाचल, असम,बिहार,चंडीगढ़, छत्तीसगढ़,दमन दिऊ,दिल्ली, गोआ,झारखंड,कर्नाटक,केरल,लक्षद्वीप,म प्र,महाराष्ट्र मणिपुर,मेघालय,मिज़ोरम, नागालैंड,ओड़िशा,पुडुचेरी व कराईकल,पुडुचेरी माहे,पुडुचेरी यनम,पंजाब, सिक्किम तमिल नाडु,तेलंगाना, उत्तराखंड, उ प्र व प बंगाल।
11. दिनांक 31-03-2018 शनिवार - बैंक वार्षिक लेखाबंदी.
                 त्रिपुरा राज्य में 31 मार्च को बैंक वार्षिक लेखाबंदी के कारण SBI की शाखाओं में अवकाश रहेगा।

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

एक वर्ष के बाद शेयर बेचने पर लगेगा लांग टर्म केपिटल गेन टैक्स

दिनांक 01 फरवरी 2018 को संसद में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आम बजट के अनुसार लिस्टेड कंपनियों के शेयर की बिक्री से होने वाली आय यदि एक लाख रूपये से ऊपर जाती है तो उस पर महंगाई सूचकांक लाभ के बगैर 10% टैक्स देना होगा। यह नई व्यवस्था 1 अप्रेल 2018 से लागू होगी।
इसके अलावा इक्विटी म्यूचुअल फण्ड में निवेश से होने वाली आय पर भी 10 % टैक्स लगेगा। फिलहाल 1 साल के बाद शेयर्स बेचने से होने वाले लाभ पर लांग टर्म केपिटल गेन टैक्स (एलटीसीजी) नहीं लगता है।

वैसे 31 जनवरी 2018 तक के शेयर्स में निवेश से हुई लम्बी अवधि की सभी आय करमुक्त ही रहेगी। उदाहरण के लिए यदि 31 जनवरी से 3 माह पहले 100 रुपए के भाव पर किसी कम्पनी के शेयर खरीदे और 31 जनवरी को शेयर की अधिकतम कीमत 125 रुपये हो गई। अब यदि शेयर खरीदने के एक साल बाद ये शेयर बेचे जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 31 जनवरी तक जो 25 रुपये का लाभ हुआ था,वह टैक्स फ्री लाभ माना जायेगा। लेकिन 31 जनवरी के बाद यदि 25 रुपये से अधिक आय होती है और यह आंकड़ा 1 लाख रुपये से अधिक जो जाता है और उसकी बिक्री 31 ऑक्टोबर के बाद की जाती है तो उस पर 10 % टैक्स लगेगा।

ग्रैंडफादरिंग क्लॉज -  आयकर विभाग ने 1 फरवरी 2018 से पहले हुए आपकर लाभ को लॉक या सुरक्षित रखने के लिए यह नियम बनाया है। जैसा ऊपर बताया गया है कि यदि आपने 1 फरवरी 2018 से पूर्व शेयर्स या म्यूच्यूअल फंड खरीदे हैं तो आयकर अधिनियम में आपको ग्रैंडफादरिंग क्लॉज का फायदा मिलेगा। जिसके मुताबिक 31 जनवरी 2018 से बेचे गए शेयर्स और म्यूच्यूअल फंड्स के दिन तक का प्रॉफिट ही कर योग्य होगा।

याद रखें कि एक साल से कम अवधि की इक्विटी होल्डिंग से आय पर पूर्ववत् 15 % टैक्स लगता रहेगा।