शनिवार, 22 जुलाई 2017

SBI holidays August 2017

भारतीय स्टेट बैंक में माह अगस्त 2017 में किस राज्य में कब अवकाश रहेगा, यह जानने के लिए पढ़िए ये पोस्ट:-
1.दिनांक 02-08-2017 बुधवार-  दादरा नगर हवेली राज्य का मुक्ति दिवस
          - दादरा नगर हवेली के मुक्ति दिवस पर दादरा नगर हवेली राज्य में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
2. दिनांक 07-08-2017 सोमवार - रक्षा बंधन.
रक्षा बंधन के अवसर पर निम्न राज्यों में अवकाश घोषित किया गया है -
दमन दिऊ, गुजरात, म. प्र.,राजस्थान,उत्तराखंड,उ प्र .
3. दिनांक 12-08-2017 शनिवार .
अगस्त माह का दूसरा शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
4. दिनांक 14-08-2017 सोमवार - जन्माष्टमी.
जन्माष्टमी के दिन निम्न राज्यों में अवकाश रहेगा :-
बिहार, ओडिशा, सिक्किम, तमिल नाडु, तेलंगाना ।
5. दिनांक 15-08-2017 मंगलवार - स्वतंत्रता दिवस.
स्वतंत्रता दिवस पर भारत में SBI बैंक की समस्त शाखाओं में अवकाश रहेगा।
6. दिनांक 16-08-2017 बुधवार - De Jure Transfer Day.
पुडुचेरी व कराईकल, पुडुचेरी (माहे),पुडुचेरी (यनम) में अवकाश रहेगा।
7.दिनांक 17-08-2017 गुरुवार - पारसी नव वर्ष "नवरोज़".
महाराष्ट्र में अवकाश रहेगा।
8. दिनांक 25-08-2017 शुक्रवार - गणेश चतुर्थी .
आंध्र प्र, दादरा नगर हवेली, दमन दिऊ, गोआ, गुजरात, कर्नाटक, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी कराईकल, पुडुचेरी यनम, तमिल नाडु, तेलंगाना।
9. दिनांक 26-08-2017 शनिवार .
अगस्त माह का चौथा शनिवार होने से SBI की शाखाएं बन्द रहेंगी।
-------------------------------------------------------------------



शनिवार, 1 जुलाई 2017

डुप्लीकेट पास बुक जारी करवाने पर SBI में कितना शुल्क लगता है ?

SBI के एक सम्मानित ग्राहक ने ई मेल के द्वारा सवाल पूछा है- "मेरी पास बुक गुम हो गयी है।नई बनवाने पर कितना शुल्क देना होगा ?
इसका उत्तर यहां दिया जा रहा है। SBI में पास बुक खो जाने पर  KYC और एक फोटो प्रस्तुत करने पर डुप्लीकेट पास बुक जारी करवाई जा सकती है। इसके लिए ₹ 100/- + ST देना होगें। GST लागु होने के पश्चात् ST यानि सर्विस टैक्स की दर 18 % है। अतः कुल 118/- शुल्क देय होगा जो आपके खाते से ही काटा जायेगा।