रविवार, 23 दिसंबर 2018

What is Collateral Securities ?

जीवन में हर शख्स को आगे बढ़ने के लिए कभी न कभी लोन की जरूरत पड़ती ही है। अलग-अलग तरह के लोन में अलग-अलग शर्तें होती हैं। कुछ लोन्स में आपको बैंक के पास चीजें गिरवी रखनी पड़ती हैं और कुछ लोन ऐसे ही भी मिल जाते हैं। लोन लेते वक्त अगर आपका पाला भी Collateral Securities (कोलैटरल सिक्यॉरिटी) शब्द से पड़ा है, लेकिन इसका अर्थ नहीं पता तो लीजिए यहां समझिए।

सबसे पहले समझिए कि लोन दो तरह के होते हैं। पहला अनसिक्योर्ड (पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड,पर लोन), जिसमें आपको कोई सिक्यॉरिटी नहीं जमा करनी होती। दूसरा होता है सिक्यॉर्ड लोन। जैसे होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, बिजनस लोन। इन्हें लेते वक्त बैंक आपसे सिक्यॉरिटी रखवाता है। अब ये सिक्यॉरिटी भी दो तरीके की होती हैं। पहली प्राइम और दूसरी कोलैटरल सिक्यॉरिटी। अगर कर्जदार लोन नहीं चुका पाता तो सिक्यॉरिटी वाली चीज बेचकर बैंक अपना पैसा निकालता है।
अगर सिर्फ प्राइम सिक्यॉरिटी पर बैंक राजी नहीं है, तब वह एडिशनल सिक्यॉरिटी के लिए कहता है। इन्हीं सिक्यॉरिटी को कोलैटरल सिक्यॉरिटी कहते हैं। 
दोनों में फर्क एक उदाहरण से समझिये :-

मान लीजिए कि आपको एक घर लेना है, जिसकी कीमत एक करोड़ है, लेकिन आपके पास सिर्फ 20 लाख रुपये हैं और बाकी पैसा आप लोन ले रहे हैं। बैंक आपको लोन देगा लेकिन उसके चुकाए जाने तक घर के जरूरी कागज बैंक के पास गिरवी रहेंगे। ऐसे में वह घर ही प्राइम सिक्यॉरिटी है।



अब मनिए आपको बिजनस के लिए मशीनें खरीदनी हैं, जिनकी कीमत फिलहाल 1.50 करोड़ है और आप वह पूरा पैसा बैंक से लेना चाहते हैं। बैंक आपको तब भी पैसा देगा, लेकिन तब बैंक करीब 2.50 करोड़ की सिक्यॉरिटी मांग सकता है। ऐसे में 1.50 करोड़ तो मशीनों की कीमत हो गई। बाकी 1 करोड़ की कोई चीज भी आपको बैंक के पास रखनी होगी। वह ही कोलैटरल सिक्यॉरिटी कहलाएगी।
(इकनोमिक टाइम्स से साभार)

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

आयकर कानून की धारा 80 TTB क्या है ?

बजट 2018 के आयकर कानून में एक नया सेक्शन जोड़ा गया था- Section 80 TTB. जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को किसी वित्त वर्ष में 50,000 रुपये तक की ब्याज आय पर टैक्स छूट मिलती है.

सेक्शन 80 TTB के द्वारा सीनियर सिटीजन किसी वित्त वर्ष में कमाए गए कुल ब्याज में से 50,000 रुपये तक टैक्स में छूट ले सकते हैं.

इसमें ध्यान रखने की बात यह है कि सभी ब्याज आय पर डिडक्शन क्लेम नहीं किया जा सकता है.

सेक्शन 80 टीटीबी के तहत केवल बैंक,कोऑपरेटिव सोसाइटी या पोस्ट ऑफिस में जमा रकम पर मिलने वाले ब्याज के लिए टैक्स से छूट का दावा किया जा सकता है.
अर्थात इन तीन संस्थानों में डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज सेक्शन 80 TTB के दायरे में आएगा. इसके अलावा डाकघर की कर्इ अन्य सेविंग स्कीमों से मिलने वाले ब्याज पर भी कटौती क्लेम की जा सकती है. इनमें सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम अकाउंट, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम शामिल हैं.
 इन्हें छोड़कर किसी भी अन्य स्रोतों से होने वाली ब्याज आय सेक्शन 80 TTB के दायरे में नहीं आएगी.


यानी बॉन्ड और डिबेंचर से कमाए गए ब्याज के लिए इस सेक्शन के तहत कटौती क्लेम नहीं की जा सकती है.

बुधवार, 28 नवंबर 2018

भारतीय स्टेट बैंक की 28-11-2018 से नई ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD- Fixed deposit) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक की एफडी पर बढ़ी हुई नई ब्याज दरें तत्काल प्रभाव यानि कि आज दिनांक 28 नवंबर 2018 से लागू हो गई हैं। 
ब्याज दरों में वृद्धि की दर 0.05-0.10 प्रतिशत या 5-10 आधार अंकों के बीच है। एक आधार बिंदु 0.01 प्रतिशत के बराबर है। एसबीआई ने यह फैसला आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों द्वारा एफडी पर ब्याज दर बढ़ाए जाने के बाद लिया है। 
नई एफडी दरों के मुताबिक अब एसबीआई एक से दो साल की अवधि के लिए 6.8 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है जबकि पहले यह 6.7 प्रतिशत था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक से दो साल की अवधि की एफडी पर 7.30 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है जो कि पूर्व में 7.2% था।

दो से तीन वर्ष की अवधि पर ब्याज दर 6.75% से बढ़ा कर 6.80% हो गई है।
वरिष्ठ नागरिकों हेतु दो से तीन वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर 7.25% से 7.30% की गई है।
अन्य अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दरें पूर्ववत हैं।

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018

स्टेट बैंक का SBI BUDDY ऐप बन्द होगा।

भारतीय स्टेट बैंक अपना मोबाइल वॉलेट एप SBI BUDDY बन्द करने वाला है। बैंक उन वॉलेट को बन्द  कर दिया है,जिनमें कोई बैलेन्स नहीं है।
SBI ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि 30 नवम्बर 2018 तक मोबाइल वॉलेट "SBI BUDDY" पूरी तरह से बन्द हो जायेगा।
स्टेट बैंक ने 2015 में
दूसरी बैंकों के मोबाइल वॉलेट की प्रतिस्पर्धा में अपना एप "बडी " उतरा था।

रविवार, 21 अक्टूबर 2018

SBI Holidays in November 2018

नवम्बर माह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक में  किस राज्य में कब- कब अवकाश है, जानने के लिए यह पोस्ट पढ़िए :-
1.दिनांक 01-11-2018 गुरुवार -
कर्नाटक में - कर्नाटक राज्योत्सव .
मणिपुर में  KUT उत्सव .
पुडुचेरी में पुडुचेरी मुक्ति दिवस .
2.दिनांक 06-11-2018 मंगलवार -  दीपावली पर्व .
               असम,गोआ,कर्नाटक,केरल,पुडुचेरी एवं कराईकल,पुडुचेरी(यनम),तमिलनाडु व प बंगाल.
3.दिनांक 07-11-2018 बुधवार - दीपावली .
              आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार,अरुणाचल, बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दमन दिऊ,दिल्ली,गुजरात, हरियाणा,हिमाचल,जम्मू कश्मीर,झारखंड,लक्षद्वीप,     म प्र, महाराष्ट्र,मणिपुर,मेघालय, मिजोरम,नागालैंड, ओड़िशा,पंजाब,राजस्थान,सिक्किम,तेलंगाना,त्रिपुरा,  उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश .
4.दिनांक 08-11-2018 गुरुवार - गोवर्धन पूजा .
              दमन दिऊ,गुजरात,कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान व उत्तर प्रदेश .
4.दिनांक 09-11-2018 शुक्रवार - भाई दूज.
              मणिपुर में NINGOL CHAKKOUBA, मेघालय में WNAGAL और सिक्किम व उत्तर प्रदेश में भाई दूज के उपलक्ष में अवकाश है.
5.दिनांक 10-11-2018 शनिवार.
               माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी.
6.दिनांक 13-11-2018 मंगलवार - छट पूजा.
              बिहार व झारखंड .
7.दिनांक 14-11-2018 बुधवार - छट पूजा.
               बिहार.
8.दिनांक 20-11-2018 मंगलवार - मिलादे-शरीफ.
               केरल.
9.दिनांक 21-1-2018 बुधवार - मिलादुन्नबी .
              आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार,छत्तीसगढ़, दमन दिऊ,दिल्ली,गुजरात, जम्मू कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक लक्षद्वीप, म प्र,महाराष्ट्र,नागालैंड,पुडुचेरी व कराईकल,पुडुचेरी(यनम),तमिलनाडु,तेलंगाना, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश .
10.दिनांक 23-1-2018 गुरु नानक जयंति.
                अंडमान निकोबार,अरुणाचल,असम, चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दिल्ली,हरियाणा,हिमाचल,जम्मू कश्मीर,झारखंड,लक्षद्वीप,महाराष्ट्र,मेघालय,नागालैंड पंजाब,राजस्थान,तेलंगाना,उत्तराखंड,उ प्र व पबंगाल.
11.दिनांक 24-1-2018 शनिवार .
                माह का चतुर्थ शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.
12.दिनांक 26-1-2018 सोमवार - कनकदास जयंति.
                इस दिन कर्नाटक राज्य में अवकाश है.
----------------------------------------------------------------------




               

बुधवार, 26 सितंबर 2018

स्टेट बैंक में सेविंग खाते पर ब्याज दर कितनी है ?

अक्सर खाताधारकों को यह पता नहीं होता कि हमारे खाते पर हमें किस दर से ब्याज मिल रहा है। तो हम यह बता दें कि स्टेट बैंक में दिनांक 31 जुलाई 2017 से सेविंग खाते पर ब्याज दर 3.5% है। एक करोड़ से अधिक जमा होने पर यह दर 4 % निर्धारित की गई है।
ब्याज की गणना दैनिंक शेष के आधार पर की जाती है।ब्याज का भुगतान हर तीन माह के अंतराल पर अर्थात जून,सितम्बर,दिसंबर व मार्च की दिनांक 25 को किया जाता है।

रविवार, 2 सितंबर 2018

SBI Holidays in September 2018

1. दिनांक 03-09-2018 सोमवार - जन्माष्टमी
                बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दमन दिऊ, गुजरात,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर,लक्ष द्वीप,म प्र,महाराष्ट्र,नागालैंड,राजस्थान,सिक्किम, तेलंगाना,उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश.

2. दिनांक 08-09-2018 शनिवार.
                सितम्बर माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी .

3. दिनांक 13-09-2018 गुरुवार - गणेश चतुर्थी.
                आंध्र प्रदेश, दमन दिऊ,गोआ,गुजरात, कर्नाटक,महाराष्ट्र,ओड़िशा,पुडुचेरी(कराईकल), पुडुचेरी(यनम),तमिलनाडु,तेलंगाना.

4. दिनांक 14-09-2018 शुक्रवार .
                गोवा में गणेश चतुर्थी( द्वितीय दिवस) व ओड़िशा में NUAKHAI पर्व का अवकाश है.

5. दिनांक 20-09-2018 गुरुवार .
               झारखंड में कर्मा पूजा पर्व और महाराष्ट्र में मोहर्रम का अवकाश रहेगा.

6. दिनांक 21-09-2018 शुक्रवार - मोहर्रम.
                अंडमान निकोबार,बिहार,छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात,हिमाचल,जम्मू कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक,केरल,लक्षद्वीप,ओड़िशा,राजस्थान,तमिल नाडु,तेलंगाना,उ प्र,उत्तराखंड व प बंगाल.

7. दिनाक 22- 09-2018 शनिवार.
                सितम्बर माह का चतुर्थ शनिवार होने से SBI की समस्त शाखाएं देश में बन्द रहेंगी.

रविवार, 26 अगस्त 2018

भारतीय स्टेट बैंक ने  सावधि जमा की ब्याज दरों में 30जुलाई 2018 से बदलाव किया है। आइये देखते हैं, नई ब्याज दरें क्या हैं -
1 करोड़ से कम की घरेलू सावधि जमा के लिये  ब्याज दरें -
अवधि                                      नई दरें          
                                     w.e f. 30- 07-2018

7 दिन से 45 दिन                ~ 5.75%    
46 दिन से 179 दिन           ~ 6.25%
180 दिन से 210 दिन        ~  6.35%
211 दिन से 1 वर्ष से कम   ~ 6.40%
1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम ~6.70%            
2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम ~ 6.75%
3 वर्षसे लेकर 5 वर्ष से कम  ~ 6.80%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक ~ 6.50%
______________________________________
  इसी तरह स्टेट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सावधि जमा ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। सामान्य नागरिकों के लिए ऊपर दर्शायी दरों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों हेतु ब्याज दर पहले जैसी ही.5% अधिक  रखी गयी है।

शनिवार, 28 जुलाई 2018

सुकन्या समृद्धि योजना में अब 250/- भी जमा होंगे।

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है । सरकार के इस कदम से पॉलिसी लेने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गर्ल चाइल्ड के नाम पर इस सेविंग स्कीम को मोदी सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स, 2016 में संशोधन कर दिया है, इसके मुताबिक अब 250 रुपये सालाना जमा करके भी पॉलिसी ली जा सकती है।

बता दें कि 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि यह स्कीम मोदी सरकार की बड़ी सफलताओं में से एक है। जेटली ने बजट में कहा था कि नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं और इनमें 19,183 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

सोमवार, 23 जुलाई 2018

SBI Holidays in August 2018

भारतीय स्टेट बैंक में माह अगस्त 2018 में किस राज्य में किस पर्व हेतु कब अवकाश है, यह जानने के लिए पढ़िए यह पोस्ट:-
1. दिनांक 04-08-2018 शनिवार - केर पूजा.
                त्रिपुरा.
2. दिनांक 11-08-2018 शनिवार.
                माह का द्वितीय शनिवार होने से इस दिन सम्पूर्ण भारत में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।

3.दिनांक 13-08-2018 सोमवार - Patriot's day.
               मणिपुर.
- 13 अगस्त 1891 को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के एक महान देशभक्त राजकुमार टिकेंद्रजीत सिंह को उनके साथी थांगल जनरल के साथ अंग्रेजों द्वारा इम्फाल के पोलोग्राउंड में आम जनता के सामने फांसी दी गयी थी। भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले "मणिपुर के शेर" राजकुमार टिकेंद्रजीत सिंह की याद में हर वर्ष 13 अगस्त देशभक्त दिवस के रूप में मनाया जाता है।
4.दिनांक 15-08-2018 बुधवार- स्वतंत्रता दिवस.
               भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
5.16-08-2018 गुरुवार - De Jure Transfer Day.
    पुडुचेरी एवं कराईकल, पुडुचेरी(माहे), पुडुचेरी (यनम).
6. दिनांक 17-08-2018 शुक्रवार- पारसी नववर्ष.
                गुजरात व महाराष्ट्र।
7.दिनांक 21-08-2018 मंगलवार - ईद- उल- उल्हा.
               पुडुचेरी (माहे)।
8. दिनांक 22-08-2018 बुधवार- ईद-उल-अजहा.
               आंध्र प्रदेश,अंडमान- निकोबार,असम, बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दिल्ली,गोआ,गुजरात, हिमाचल,जम्मू-कश्मीर,झारखण्ड,कर्नाटक,केरल, लक्षद्वीप,म प्र,महाराष्ट्र,मणिपुर,मेघालय,नागालैंड, पुडुचेरी एवं कराईकल,पुडुचेरी(यनम),राजस्थान, तमिलनाडु,तेलंगाना,त्रिपुरा,उ प्र,उत्तराखंड,प बंगाल।
9. दिनांक 23-08-2018 गुरुवार- बकरीद दूसरा दिन.
                जम्मू- कश्मीर.
10.दिनांक 24 -08-2018 शुक्रवार- ओणम.
                केरल व पुडुचेरी(माहे).
11. दिनांक 25-08-2018 शनिवार.
                 माह का चौथा शनिवार होने से भारत स्थित SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
12.दिनांक 27-08-2018 सोमवार- श्री नारायण गुरु जयंति.
                केरल.
----------------------------------------------------------------------
            

शनिवार, 9 जून 2018

Latest interest rate of SBI w.e.f.28-05-2018

The revised Interest rates per annum for Regular & Senior Citizens with effect from 28 May 2018 are as follows:
Tenure
Regular FD Interest Rates (p.a)
Senior Citizen FD Interest Rates (p.a)
7 days to 45 days
5.75%
6.25%
46 days to 179 days
6.25%
6.75%
180 days to 210 days
6.35%
6.85%
211 days to less than 1 years
6.40%
6.90%
1 years to less than 3 years
6.65%
7.15%
3 years to less than 5 years
6.70%
7.20%
5 years to 10 years
6.75%
7.25%
*The above interest rates are for investments less than Rs.1 crore

बुधवार, 30 मई 2018

28th मई 2018 से SBI की नई ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक ने एक साल से तीन साल तक की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरें 28 मई 2018 से लागू हो गई है। नई दरें इस प्रकार हैं :-

शनिवार, 26 मई 2018

SBI Holidays in June 2018

भारतीय स्टेट बैंक में जून 2018 में किस राज्य में कब अवकाश रहेगा,यह जानने के लिए पढ़िए :-

1. दिनांक 08-06-2018 शुक्रवार - जुमत उल विदा.
               जम्मू- कश्मीर .

2. दिनांक 09-06-2018 शनिवार.
                जून माह का द्वितीय शनिवार होने से भारत में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.

3. दिनांक 11-06-2018 सोमवार - शब-ए- कद्र.
                जम्मू-कश्मीर.

4. दिनांक 12-06-2018 मंगलवार - रमजान .
                लक्षद्वीप .

5. दिनांक  14-06-2018 गुरुवार- ईदुल- फ़ित्र.
                 पुडुचेरी (माहे).

6. दिनांक 15-06-2018 शुक्रवार- ईदुल - फ़ित्र.
                केरल,मिज़ोरम,ओड़िशा, पुडुचेरी (कराईकल),पुडुचेरी(यनम), तमिलनाडु,झारखंड.

7. दिनांक 16-06-2018 शनिवार - ईदुल- फ़ित्र.
                आंध्र प्रदेश,अंदमान निकोबार,अरुणाचल, असम,बिहार,छत्तीसगढ़,दमन दिऊ,दिल्ली,गोआ, गुजरात,हरियाणा,हिमाचल,जम्मू- कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक,लक्षद्वीप,म प्र,महाराष्ट्र,मणिपुर,मेघालय, नागालैंड, पंजाब,राजस्थान,सिक्किम,तेलंगाना,त्रिपुरा, उ प्र, प बंगाल.

8. दिनांक 23-06-2018 शनिवार.
                माह का चौथा शनिवार होने से पुरे भारत में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.

9. दिनांक 30-06-2018 शनिवार - REMNA NI.
                मिज़ोरम राज्य में REMNA NI उत्सव के उपलक्ष में अवकाश रहेगा.
------------------------------------------------------------------------



रविवार, 15 अप्रैल 2018

SBI Holidays in May 2018

भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में कब- कब अवकाश रहेगा,यह जानने के लिए पढ़िए यह पोस्ट :-

1. दिनांक 01-05-2018 मंगलवार -  मई दिवस.
                आंध्र प्रदेश,असम,बिहार,गोवा, कर्नाटक, केरल,महाराष्ट्र,मणिपुर,पुडुचेरी व कराईकल,पुडुचेरी (माहे), पुडुचेरी (यनम), तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा व प. बंगाल.

2. दिनांक 09-05-2018 बुधवार - रवीन्द्रनाथ टैगोर जन्म दिवस.
               प. बंगाल.

3. दिनांक 12-05-2018 शनिवार.
                मई माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.

4. दिनांक 16-05-2018 बुधवार - राज्य दिवस.
                सिक्किम .

5. दिनांक 26-05-2018 शनिवार.
                मई माह का चौथा शनिवार होने से इस दिन SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.

6. दिनांक 29-05-2018 मंगलवार .
              सिक्किम राज्य में SAGA DAWA उत्सव के अवसर पर  सिक्किम में अवकाश है। साथ ही उत्तराखण्ड में भी "बुद्ध पूर्णिमा" के अवसर पर  अवकाश रहेगा.
   ---------------------------------------------------------------------
       
  

गुरुवार, 29 मार्च 2018

SBI ने फिर बढ़ाई ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 28 मार्च 2018 से एक करोड़ से कम घरेलू सावधि जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। नई दरें 28 मार्च 2018 से लागू हो गई हैं। ये वृद्धि दो वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की सावधि जमा पर की गयी है। नई दरें इस प्रकार से हैं:-
 2 years to less than 3 years- 6.60%

3 years to less than 5 years-  6.70%

5 years to 10 years- 6.75%
दूसरी अवधि के लिए जमा दरों में बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है।
स्टेट बैंक स्टाफ और स्टेट बैंक पेंशनर्स के लिये सामान्य दर से 1% अधिक ब्याज देने का नियम है। इसी तरह 60 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दर से .5% अधिक ब्याज दिया जाता है।
---------------------------------------------------------------------



रविवार, 25 मार्च 2018

SBI holidays in April 2018

भारतीय स्टेट बैंक में अप्रेल 2018 के दौरान विभिन्न राज्यों में रहने वाले अवकाश के बारे में जानें :-
1.दिनांक 02-04-2018 सोमवार - बैंक की वार्षिक लेखाबंदी.
             छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल, केरल, म प्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा.
2. दिनांक 05-04-2018 गुरुवार -  बाबू जगजीवनराम जयंति.
             आंध्र प्रदेश व तेलंगाना .
3. दिनांक 13-04-2018 शुक्रवार - वैसाखी .
              जम्मू कश्मीर .
4. दिनांक 14-04-2018 शनिवार/ अम्बेडकर जयंति .
              माह का द्वितीय शनिवार व बाबा साहेब अम्बेडकर जयंति होने से देश में स्टेट बैंक की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
5. दिनांक 18-04-2018 बुधवार - बसवा जयंति.
                कर्नाटक .
6. दिनांक 21-04-2018 शनिवार - गरिया पूजा .
               त्रिपुरा .
7. दिनांक 28-04-2018 शनिवार .
               माह का चौथा शनिवार होने से देश में स्टेट बैंक की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी.
8. दिनांक 30 04-2018 सोमवार - बुद्ध पूर्णिमा .
              अंडमान निकोबार, अरुणाचल,छत्तीसगढ़, दिल्ली,हरियाणा,हिमाचल, जम्मू कश्मीर,झारखंड, मप्र,महाराष्ट्र,मिजोरम, उ प्र, प बंगाल.
---------------------------------------------------------------------
           
         
 
           

बुधवार, 14 मार्च 2018

SBI द्वारा मिनीमम बैलेंस चार्जेस कटौती में कमी

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने मिनिमम बैलेन्स न रखने पर काटे जाने वाले चार्ज में दिनांक 01 अप्रेल 2018 से कमी कर दी है। ये नई दरें आगामी एक अप्रेल से लागू हो जाएँगी।

Table of charges for non-maintenance of AMB across various categories

साभार - मनी भास्कर. कॉम

बुधवार, 7 मार्च 2018

भारतीय स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 28 फरवरी 2018 से सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। अब नई ब्याज दरें कितनी है, यह जानिए :-
यहां लिखी ब्याज दरें 1 करोड़ से कम घरेलू जमा पर दिनांक 28 फरवरी 2018 से लागू हो गयी हैं.

अवधि                         पुरानी दरें    नई दरें
7 days to 45 days        5.25         5.75

46 days to 179 days    6.25.       6.25

180 daysto 210 days   6.25        6.35

211 days to less than  6.25       6.40
One Year

1 Year and above                          6.25      6.40
 but less than 2 years

2 years to less than                      6.00      6.50
3 years

3 years and up to                   6.oo       6.50
10 Years

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऊपर लिखी ब्याज दरों से .5% ब्याज दरें अधिक हैं।
नोट :- इन ब्याज दरों में बैंक बिना किसी पूर्व सुचना के कभी भी बदलाव कर सकती है।

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

SBI holidays in March 2018

SBI holidays in March 2018.
भारतीय स्टेट बैंक में माह मार्च 2018 के दौरान कब -कब अवकाश रहेगा, जानने के लिए यह पोस्ट पढ़िए :-
1.दिनांक 01-03-2018 गुरुवार-होलिका दहन.
            असम,जम्मू कश्मीर,झारखंड,तेलंगाना व उ प्र
2. दिनांक 02-03-2018 शुक्रवार - होली.
            आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार, अरुणाचल, बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दमन दिऊ,दिल्ली,गोआ, गुजरात, हरियाणा,हिमाचल,झारखंड, लक्षद्वीप, म प्र, महाराष्ट्र,मेघालय,मिजोरम, नागालैंड,ओडिशा, पंजाब,राजस्थान,सिक्किम उत्तराखंड व प बंगाल.
3. दिनांक 03-03-2018 शनिवार - होली/ YASANG 2nd day.
               इस दिन बिहार में होली और मणिपुर में YASANG 2nd day के अवसर पर अवकाश रहेगा।
4. दिनांक 10-03-2018 शनिवार.
                माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाओं में अवकाश रहेगा।
5.दिनांक 21-03-2018 बुधवार - मो हज़रत अली जन्मदिन.
              इस दिन उ प्र में अवकाश है।
6. दिनांक 22-03-2018 गुरुवार - बिहार दिवस.
                बिहार दिवस पर बिहार राज्य में अवकाश।
7. दिनांक 24-03-2018 शनिवार.
              माह का चतुर्थ शनिवार होने से देश में SBI की समस्त शाखाएं बन्द रहेंगी।
8. दिनांक 26-0-2018 सोमवार - राम नवमी.
               सिक्किम और तेलंगाना राज्य में.
9. दिनांक 29-03-2018 गुरूवार - महावीर जयंति.
              चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दमन दिऊ,दिल्ली, हरियाणा, झारखंड,कर्नाटक,म प्र, महाराष्ट्र, पंजाब,राजस्थान, तमिल नाडु और उ प्र।
10. दिनांक 30-03-2018 शुक्रवार- गुड फ्राइडे.
               आंध्र प्रदेश,अंडमान निकोबार,अरुणाचल, असम,बिहार,चंडीगढ़, छत्तीसगढ़,दमन दिऊ,दिल्ली, गोआ,झारखंड,कर्नाटक,केरल,लक्षद्वीप,म प्र,महाराष्ट्र मणिपुर,मेघालय,मिज़ोरम, नागालैंड,ओड़िशा,पुडुचेरी व कराईकल,पुडुचेरी माहे,पुडुचेरी यनम,पंजाब, सिक्किम तमिल नाडु,तेलंगाना, उत्तराखंड, उ प्र व प बंगाल।
11. दिनांक 31-03-2018 शनिवार - बैंक वार्षिक लेखाबंदी.
                 त्रिपुरा राज्य में 31 मार्च को बैंक वार्षिक लेखाबंदी के कारण SBI की शाखाओं में अवकाश रहेगा।

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

एक वर्ष के बाद शेयर बेचने पर लगेगा लांग टर्म केपिटल गेन टैक्स

दिनांक 01 फरवरी 2018 को संसद में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आम बजट के अनुसार लिस्टेड कंपनियों के शेयर की बिक्री से होने वाली आय यदि एक लाख रूपये से ऊपर जाती है तो उस पर महंगाई सूचकांक लाभ के बगैर 10% टैक्स देना होगा। यह नई व्यवस्था 1 अप्रेल 2018 से लागू होगी।
इसके अलावा इक्विटी म्यूचुअल फण्ड में निवेश से होने वाली आय पर भी 10 % टैक्स लगेगा। फिलहाल 1 साल के बाद शेयर्स बेचने से होने वाले लाभ पर लांग टर्म केपिटल गेन टैक्स (एलटीसीजी) नहीं लगता है।

वैसे 31 जनवरी 2018 तक के शेयर्स में निवेश से हुई लम्बी अवधि की सभी आय करमुक्त ही रहेगी। उदाहरण के लिए यदि 31 जनवरी से 3 माह पहले 100 रुपए के भाव पर किसी कम्पनी के शेयर खरीदे और 31 जनवरी को शेयर की अधिकतम कीमत 125 रुपये हो गई। अब यदि शेयर खरीदने के एक साल बाद ये शेयर बेचे जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 31 जनवरी तक जो 25 रुपये का लाभ हुआ था,वह टैक्स फ्री लाभ माना जायेगा। लेकिन 31 जनवरी के बाद यदि 25 रुपये से अधिक आय होती है और यह आंकड़ा 1 लाख रुपये से अधिक जो जाता है और उसकी बिक्री 31 ऑक्टोबर के बाद की जाती है तो उस पर 10 % टैक्स लगेगा।

ग्रैंडफादरिंग क्लॉज -  आयकर विभाग ने 1 फरवरी 2018 से पहले हुए आपकर लाभ को लॉक या सुरक्षित रखने के लिए यह नियम बनाया है। जैसा ऊपर बताया गया है कि यदि आपने 1 फरवरी 2018 से पूर्व शेयर्स या म्यूच्यूअल फंड खरीदे हैं तो आयकर अधिनियम में आपको ग्रैंडफादरिंग क्लॉज का फायदा मिलेगा। जिसके मुताबिक 31 जनवरी 2018 से बेचे गए शेयर्स और म्यूच्यूअल फंड्स के दिन तक का प्रॉफिट ही कर योग्य होगा।

याद रखें कि एक साल से कम अवधि की इक्विटी होल्डिंग से आय पर पूर्ववत् 15 % टैक्स लगता रहेगा।



बुधवार, 31 जनवरी 2018

SBI Holidays February 2018

Holidays in State Bank Of India during February 2018
भारतीय स्टेट बैंक में माह फरवरी 2018 के दौरान होने वाले अवकाश की सूची निम्नानुसार है :-
1. दिनांक 10-02-2018 शनिवार .
               माह का द्वितीय शनिवार होने से भारत भर में स्टेट बैंक की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
2. दिनांक 13-02-2018 मंगलवार - महा शिवरात्रि.
               आंध्र प्रदेश, गुजरात, जम्मू- कश्मीर,कर्नाटक,केरल,महाराष्ट्र और तेलंगाना.
3. दिनांक 14-02-2018 बुधवार - महाशिवरात्रि.
               अंडमान निकोबार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़, दमन दिऊ,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड, म प्र, ओड़िशा,उत्तराखंड और उ प्र.
4. दिनांक 15-02-2018 गुरुवार - LUI - NGAI - NI
                मणिपुर .
5. दिनांक 16-02-2018 शुक्रवार - लोसर पर्व.
                 सिक्किम.
6. दिनांक 19 02-2018 सोमवार - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंति .
              महाराष्ट्र .
7. दिनांक 24 -02-2018 शनिवार .
                माह का चौथा शनिवार होने से इस दिन भारत में स्टेट बैंक की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी ।



     

रविवार, 7 जनवरी 2018

SBI holidays january 2018

भारतीय स्टेट बैंक में माह जनवरी 2018 के दौरान विभिन्न राज्यों में किस दिन अवकाश है,यह जानते हैं -
1.दिनांक 01-01-2018 सोमवार - नव वर्ष दिवस.
              मणिपुर,मेघालय, मिजोरम, नागालैंड,पुडुचेरी एवं कराईकल,पुडुचेरी (माहे), पुडुचेरी (यनम), सिक्किम व तमिलनाडु में।
2.दिनांक 02-01-2018 मंगलवार - नव वर्ष दिवस.
              मिजोरम में।
3.दिनांक 05-01-2018 शुक्रवार - गुरु गोविंद सिंह जयंति।
             चंडीगढ़ में।
4. दिनांक 11-01-2018 गुरुवार - मिशनरी दिवस।
                मिजोरम में।
5.दिनांक 12-01-2018 शुक्रवार - विवेकानंद जयंति।
               प. बंगाल में।
6. दिनांक 13-01-2018 शनिवार .
               जनवरी माह का द्वितीय शनिवार होने से भारत में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी।
7. दिनांक 15-01-2018 सोमवार - पोंगल/संक्रांति।
                आंध्र प्र., कर्नाटक,पुडुचेरी एवं कराईकल,पुडुचेरी (यनम), तमिलनाडु व तेलंगाना।
8. दिनांक 16-01-2018 मंगलवार - UZHAVAR THIRUNAL.
               तमिलनाडु में।
9. दिनांक 17-01-2018 बुधवार - SONAM LOCHHAR.
              सिक्किम में।
10. दिनांक 22-01-2018 सोमवार - बसंत पंचमी / सरस्वती पूजा।
                 ओड़िशा,त्रिपुरा व प. बंगाल में।
11. दिनांक 26-01-2018 शुक्रवार - गणतंत्र दिवस।
                  गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत में SBI की सभी शाखाओं में अवकाश रहेगा।
12. दिनांक 31-01-2018 बुधवार - गुरु रविदास जयंति।
                 चंडीगढ़,हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में।
(नोट - उपरोक्त अवकाश सूची सामान्य जानकारी के अनुसार दी गयी है। यदि इसमें कोई त्रुटि हो तो कृपया हमे अवगत कराएं।)
   
      

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

भारतीय स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक ने एक करोड़ से कम वाली घरेलू सावधि जमा राशि पर ब्याज दरें कम कर दी है। नई ये दरें 30 नवंबर 2017 से लागू हो चुकी हैं।वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ब्याज दर के मुकाबले .5% अधिक ब्याज मिलता रहेगा। नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं :-
07 दिन से 45 दिन - 4.75%
46 दिन से 179 दिन - 4.85%
180 दिन से 210 दिन - 4.85%
211 दिन से 364 दिन - 5%
365 दिन से 455 दिन - 5.25%
456 दिन से अधिक- 5.25 %
अब सावधि जमा कराने पर अधिकतम ब्याज 5.25% रह गया है।वरिष्ठ नागरिकों हेतु अधिकतम ब्याज  5.75%  हो गयी है।
निवेश सलाह - बैंकों में सावधि जमा पर ब्याज दरें निरंतर घटती जा रही हैं। हांलाकि बैंक में जमा रखने पर निवेश सुरक्षित रहता है लेकिन यदि आप अपने निवेश पर अधिक रिटर्न पाना चाहते हैं तो इक्विटी मार्केट बढ़िया विकल्प है। सावधानी से अच्छे शेयर्स में निवेश करके आप अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश की रिस्क कम करने के लिए थोड़ा पैसा SIP और  सिंगल प्रीमियम म्यूच्यूअल फंड्स में भी निवेश करें।
                                  --------------

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

पीपीएफ और अन्य सरकारी बचत योजनाओं पर नई ब्याज दरें

01 जनवरी 2018 से  भारत सरकार ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) और पीपीएफ सहित लघु बचत योजनाओं पर 0.2% ब्याज दर कम कर दी है। नई दरें जनवरी से मार्च तिमाही के लिए लागू होंगी। पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश का रिटर्न 8.3% पूर्ववत् ही रहेगा।
लघु बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं:-
दिनांक 01 जनवरी 2018 से लागू
पीपीएफ  - 7.6%
एनएससी - 7.8%
केवीपी - 7.3%
सुकन्या समृद्धि योजना - 8.1%
ब्याज दरों में अगला परिवर्तन अप्रैल 2018 में होसकता है।