बुधवार, 26 सितंबर 2018

स्टेट बैंक में सेविंग खाते पर ब्याज दर कितनी है ?

अक्सर खाताधारकों को यह पता नहीं होता कि हमारे खाते पर हमें किस दर से ब्याज मिल रहा है। तो हम यह बता दें कि स्टेट बैंक में दिनांक 31 जुलाई 2017 से सेविंग खाते पर ब्याज दर 3.5% है। एक करोड़ से अधिक जमा होने पर यह दर 4 % निर्धारित की गई है।
ब्याज की गणना दैनिंक शेष के आधार पर की जाती है।ब्याज का भुगतान हर तीन माह के अंतराल पर अर्थात जून,सितम्बर,दिसंबर व मार्च की दिनांक 25 को किया जाता है।

रविवार, 2 सितंबर 2018

SBI Holidays in September 2018

1. दिनांक 03-09-2018 सोमवार - जन्माष्टमी
                बिहार,चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,दमन दिऊ, गुजरात,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर,लक्ष द्वीप,म प्र,महाराष्ट्र,नागालैंड,राजस्थान,सिक्किम, तेलंगाना,उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश.

2. दिनांक 08-09-2018 शनिवार.
                सितम्बर माह का द्वितीय शनिवार होने से देश में SBI की सभी शाखाएं बन्द रहेंगी .

3. दिनांक 13-09-2018 गुरुवार - गणेश चतुर्थी.
                आंध्र प्रदेश, दमन दिऊ,गोआ,गुजरात, कर्नाटक,महाराष्ट्र,ओड़िशा,पुडुचेरी(कराईकल), पुडुचेरी(यनम),तमिलनाडु,तेलंगाना.

4. दिनांक 14-09-2018 शुक्रवार .
                गोवा में गणेश चतुर्थी( द्वितीय दिवस) व ओड़िशा में NUAKHAI पर्व का अवकाश है.

5. दिनांक 20-09-2018 गुरुवार .
               झारखंड में कर्मा पूजा पर्व और महाराष्ट्र में मोहर्रम का अवकाश रहेगा.

6. दिनांक 21-09-2018 शुक्रवार - मोहर्रम.
                अंडमान निकोबार,बिहार,छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात,हिमाचल,जम्मू कश्मीर,झारखंड, कर्नाटक,केरल,लक्षद्वीप,ओड़िशा,राजस्थान,तमिल नाडु,तेलंगाना,उ प्र,उत्तराखंड व प बंगाल.

7. दिनाक 22- 09-2018 शनिवार.
                सितम्बर माह का चतुर्थ शनिवार होने से SBI की समस्त शाखाएं देश में बन्द रहेंगी.