गुरुवार, 21 मार्च 2019

भारतीय स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें- 22-02-2019 से लागू

भारतीय स्टेट बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 22 फरवरी 2019 से लागू हो गई हैं।

अवधि                          ब्याज दर      वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 45 दिन             5.75%        6.25%

46 दिन से 179 दिन         6.25%        6.75%

180 दिन से 210 दिन       6.35%        6.85%

211 दिन से 1वर्ष से कम   6.40%        6.90%

1 वर्ष से 2 वर्ष कम तक     6.80%       7.30%

2 वर्ष से 3 वर्ष कम तक     6.80%       7.30%

3 वर्ष से 5 वर्ष कम तक     6.80%       7.30%

5 वर्ष से 10 वर्ष तक          6.85%       7.35%

( यहां उल्लिखित ब्याज दरें परिवर्तनीय हैं। बैंक इन दरों में कभी भी बिना पूर्व सूचना के बदलाव करने हेतु स्वतन्त्र है। )

गुरुवार, 7 मार्च 2019

आ गया 20 रुपये का सिक्का


 आज भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 20 रुपये का सिक्का जारी किया।यह सिक्का 12 किनारे वाले बहुभुज आकार वाला है। इसका बाहरी व्यास 27 मिलीमीटर और वजन 8.54 ग्राम है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है।
नए सिक्के में बाहरी रिंग पर 65 फीसदी हिस्सा तांबा, 15 फीसदी हिस्सा जिंक और 20 फीसदी निकेल है और आंतरिक रिंग में 75 फीसदी हिस्सा तांबा, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकेल है।
सिक्के के सामने वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ का निशान अंकित है और नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा है।बाएं हिस्से में 'भारत' और दाएं हिस्से में 'INDIA' अंकित है।
पिछले हिस्से पर सिक्के का मूल्य '20' अंकित है। इसके ऊपर रुपये का चिह्न '₹' अंकित है। इसके अलावा इस पर अनाज को उकेरा गया है। सरकार 1, 2, 5 और 10 रुपये के भी नई सीरीज के सिक्के जारी करेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 रुपये का सिक्का 2009 में जारी किया था।
( इकॉनॉमिक टाइम्स से साभार)

रविवार, 3 मार्च 2019

SBI में अब नगद राशि केवल खाता धारक ही जमा कर सकेगा।

SBI के समस्त ग्राहकों के लिए यह एक बहुत काम की खबर है। खबर बैंक में नगद राशि जमा करने से जुड़ी हुई है। नोटबंदी के समय बहुत से लोगों ने अपने मित्र, परिचित,और रिश्तेदार के खाते में नगद राशि जमा कराई थी। इसीलिए SBI ने यह नियम बनाया है कि  बैंक के काउंटर पर केवल खाताधारक ही अपने खाते में नगद राशि जमा करा पायेगा। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा राशि जमा किये जाने की स्थिति में खाताधारक द्वारा लिखित अधिकार-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के नेफ्ट चार्जेस

NEFT charges levied by SBI w.e.f. 01-04-2018

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा NEFT पर लिए जाने वाले शुल्क या प्रभार की दरें इस प्रकार से हैं -

Up to Rs. 10000/- charges Rs. 2.95

From Rs. 10001 to one lac charges - y
RS. 5.90

 Rs.100001 to two lac Rs.17.70

Rs.200001 and above  Rs. 29.50

(ऊपर वर्णित दरों में सभी टैक्स सम्मिलित हैं।)

नोट- ऊपर लिखी गयी दरें बैंक द्वारा बिना पूर्व सुचना के किसी भी समय परिवर्तित की जा सकती हैं।