रविवार, 12 फ़रवरी 2017

भारत सरकार की पीपीएफ योजना क्या है ?

भारत सरकार की पीपीएफ योजना क्या है और इस योजना का आम नागरिक कैसे लाभ उठा सकते हैं, इस बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
P P F  का अर्थ है- पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड या सार्वजनिक भविष्य निधि।पीपीएफ योजना वित्त मंत्रालय द्वारा 1968 में शुरू की गयी थी।
भारत में बचत करने और इनकम टैक्स बचाने के लिए PPF एक बहुत ही बढ़िया तरीका है।

PPF खाता  कैसे  खोला जाता है ? ( How to open PPF account) :-
पीपीएफ खाता कोई भी भारतीय नागरिक चाहे वह पेशे से वकील,डॉक्टर,व्यापारी,नौकरीपेशा,विद्यार्थी या गृहिणी हो, खोल सकता है। NRI या अनिवासी भारतीय को PPF खाता खोलने की अनुमति नहीं है।
- आगे PPF खाता खोलने के लिये अधिकृत बैंक्स की सूचि दी गयी है। इनमें से आप  अपने नजदीक की किसी भी बैंक शाखा में जाएँ। पोस्ट ऑफिस में भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध है। पीपीएफ खाता वयस्क और अवयस्क बच्चों के नाम से भी उनके माता-  पिता द्वारा खोला जा सकता है।
- बैंक से आपको एक फॉर्म दिया जायेगा जिसमें  खातेदार से सम्बंधित सामान्य जानकारी भरनी होती है। साथ ही आपको पैन कार्ड व KYC के रूप में एक फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड,वोटर कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस और एक पता सम्बंधित आईडी जैसे आधार कार्ड,बिजली का बिल,टेलीफोन बिल या वोटर आईडी की फोटो कॉपी देना होगी। यदि आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है तो भी आप पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटो भी फॉर्म के साथ लगाना है। फॉर्म में खातेदार के उत्तराधिकारी के नाम का उल्लेख करना नए नियमों के तहत जरूरी हो गया है। अतः उत्तराधिकारी का नाम अवश्य लिखें। इसके अतिरिक्त एक गवाह के हस्ताक्षर भी फॉर्म पर करवाना जरूरी है। ध्यान रहे, उत्तराधिकारी व गवाह दोनों अलग- अलग व्यक्ति हों। फॉर्म भर कर देने के बाद आपको बैंक द्वारा पीपीएफ खाते की पास-बुक दी जायगी। उसके पश्चात आप अपने पीपीएफ खाते में पैसे जमा कर सकते हैं।आप एक वर्ष में न्यूनतम 500 रूपये व अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा कर सकते हैं।
PPF खाता खोलने के लिए अधिकृत बैंक -
1. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
2. इलाहबाद बैंक
3. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
4. बैंक ऑफ़ इंडिया
5. बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
6. केनरा बैंक
7. सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
8. कारपोरेशन बैंक
9. देना बैंक
10. आईडीबीआई बैंक
11. इंडियन बैंक
12. इंडियन ओवरसीज़ बैंक
13. ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
14. पंजाब नेशनल बैंक
15. यूको बैंक
16. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
17. यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया
18. विजया बैंक
इनके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पोस्ट ऑफिस में भी पीपीएफ खाते खोल सकते हैं।
- PPF अकाउंट कौन नहीं खोल सकता है ?
PPF अकाउंट NRI और HUF के नाम से PPF खाता नहीं खोल सकते हैं।
- PPF पर वर्तमान में ब्याज दर कितनी है ?
पीपीएफ पर सितंबर' 16 तक ब्याजदर 8.1% थी। ऑक्टोबर'16 से PPF ब्याज दर 8% है ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें