आप जब भी चेक बुक जारी करने के लिए एटीएम कार्ड द्वारा आवेदन करें या एसबीआई की अपनी शाखा में जाकर चेक बुक रेक्विजिशन स्लिप के द्वारा आवेदन करें, आपसे पूछा जाता है- चेक बुक Bearer अर्थात धारक टाईप या Order अर्थात आदेश टाईप चाहिए। अधिकांश ग्राहकों को यह मालूम नहीं होता कि Bearer और Order चेक बुक में क्या अंतर है। तो आइये जानते हैं दोनों तरह की चेक बुकों के खास गुण क्या है :-
ऐसे चेक का नगद भुगतान पाने का हक उस व्यक्ति को है जिसके पास वह चेक है। यानि आपने एक चेक महेश के नाम पर जारी किया है और उसे अकाउंट पेयी ACCOUNT PAYEE नहीं किया है तो बैंकर किसी भी व्यक्ति को नगद भुगतान करने के लिए स्वतन्त्र है जिसने वह चेक बैंक में नगद भुगतान के लिए प्रस्तुत किया है। बियरर चेक भी आर्डर चेक की तरह तीन माह तक भुगतान योग्य होता है।
अब आपको दोनों तरह की चेक बुक में अंतर मालूम हो गया होगा। अगली बार जब आप चेक बुक की मांग करें तो अपनी आवश्यकतानुसार आर्डर या बेयरर चेक बुक मांगे।
Order या आदेश चेक बुक -
इस तरह के चेक से यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान कर रहे हैं और आपने उस व्यक्ति के नाम पर चेक जारी किया है तो चेक का भुगतान उस व्यक्ति के खाते में आसानी से जमा हो सकता है। लेकिन चेक का नगद भुगतान पाना आसान नहीं हैं। बैंक उस व्यक्ति को नगद भुगतान उसी परिस्थिति में करेगी जब आपने यानि चेक जारी करने वाले ने चेक के पीछे पाने वाले के हस्ताक्षर प्रमाणित किये हैं। बैंकर द्वारा हस्ताक्षर मिलान और आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी उपलब्ध करवाने पर ही बैंक उस चेक का नगद भुगतान सम्बंधित व्यक्ति को करेगी। ऐसे चेकों का नगद भुगतान किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं किया जाता है। सभी चेक्स की तरह आर्डर च3के भी तीन माह तक वैध अर्थात भुगतान योग्य होते हैं, उसके बाद चेक का भुगतान बैंक द्वारा नहीं किया जाएगा।Bearer या धारक चेक बुक -
ऐसे चेक का नगद भुगतान पाने का हक उस व्यक्ति को है जिसके पास वह चेक है। यानि आपने एक चेक महेश के नाम पर जारी किया है और उसे अकाउंट पेयी ACCOUNT PAYEE नहीं किया है तो बैंकर किसी भी व्यक्ति को नगद भुगतान करने के लिए स्वतन्त्र है जिसने वह चेक बैंक में नगद भुगतान के लिए प्रस्तुत किया है। बियरर चेक भी आर्डर चेक की तरह तीन माह तक भुगतान योग्य होता है।
अब आपको दोनों तरह की चेक बुक में अंतर मालूम हो गया होगा। अगली बार जब आप चेक बुक की मांग करें तो अपनी आवश्यकतानुसार आर्डर या बेयरर चेक बुक मांगे।
क्या बेयर चेक भी बाउंस की श्रेणी में आता है
जवाब देंहटाएं