रविवार, 1 अक्टूबर 2017

SBI की सहयोगी बैंकों के ग्राहकों के लिए सूचना

दिनांक 01 अक्टूबर 2017 से SBI की पूर्व सहयोगी बैंकें- SBH,SBBJ,SBI,BSP,SBT और भारतीय महिला बैंक द्वारा जारी किये गए चेक SBI की किसी भी शाखा में भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं किये जा सकते हैं। क्योंकि इन बैंकों द्वारा जारी की गयी चेक बुक की मान्यता दिनांक 30 सितम्बर 2017 को समाप्त हो गयी है।
     दिनांक 01 अप्रैल 2017 को SBI की इन पांच सहयोगी बैंक्स और भारतीय महिला बैंक का विलय SBI में हो चुका है। इन बैंकों के ग्राहक अब SBI के ग्राहक माने जायेंगे।
अतः ऐसे सभी ग्राहक जो 01-04-2017 से पूर्व इन बैंकों के ग्राहक थे, को नई चेक बुक जारी करवाना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें