शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

भारतीय स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक ने एक करोड़ से कम वाली घरेलू सावधि जमा राशि पर ब्याज दरें कम कर दी है। नई ये दरें 30 नवंबर 2017 से लागू हो चुकी हैं।वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ब्याज दर के मुकाबले .5% अधिक ब्याज मिलता रहेगा। नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं :-
07 दिन से 45 दिन - 4.75%
46 दिन से 179 दिन - 4.85%
180 दिन से 210 दिन - 4.85%
211 दिन से 364 दिन - 5%
365 दिन से 455 दिन - 5.25%
456 दिन से अधिक- 5.25 %
अब सावधि जमा कराने पर अधिकतम ब्याज 5.25% रह गया है।वरिष्ठ नागरिकों हेतु अधिकतम ब्याज  5.75%  हो गयी है।
निवेश सलाह - बैंकों में सावधि जमा पर ब्याज दरें निरंतर घटती जा रही हैं। हांलाकि बैंक में जमा रखने पर निवेश सुरक्षित रहता है लेकिन यदि आप अपने निवेश पर अधिक रिटर्न पाना चाहते हैं तो इक्विटी मार्केट बढ़िया विकल्प है। सावधानी से अच्छे शेयर्स में निवेश करके आप अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश की रिस्क कम करने के लिए थोड़ा पैसा SIP और  सिंगल प्रीमियम म्यूच्यूअल फंड्स में भी निवेश करें।
                                  --------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें