केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है । सरकार के इस कदम से पॉलिसी लेने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गर्ल चाइल्ड के नाम पर इस सेविंग स्कीम को मोदी सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स, 2016 में संशोधन कर दिया है, इसके मुताबिक अब 250 रुपये सालाना जमा करके भी पॉलिसी ली जा सकती है।
बता दें कि 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि यह स्कीम मोदी सरकार की बड़ी सफलताओं में से एक है। जेटली ने बजट में कहा था कि नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं और इनमें 19,183 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें