बुधवार, 2 नवंबर 2022

PPF पर वर्तमान में ब्याज दर कितनी है ?

पीपीएफ खाते के बारे में कुछ जानने योग्य बातें हम यहां बता रहे हैं-

पीपीएफ पर ब्याज दरें काफी समय से स्थिर हैं और अभी यह 7.1%है।


1. भारत सरकार ने पीपीएफ पर 1 जन 2021से 31 मार्च 2021 के लिए 7.1 % ब्याज दर  तय की थी। लेकिन सरकार ने 1आप्रेल 2021 से इसको कम करके 6.4% कर दियाा था। पर वित्त मंत्री सििताारमन नेे कुछ हीी घंंटोो बााद ब्याज दरों  में कटौती का फैसला  वापस ले लिया है। सरकार छोटी बचत योजनाओं में ब्याजदरें हर तीन माह में तय करती है। अर्थात आपको अपने पीपीएफ खाते पर 31 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक 7.1 % ब्याज मिलेगा। इसके बाद पुनः ब्याज दरें कम- ज्यादा हो सकती हैं।

2. पीपीएफ खाता 15 वर्ष में परिपक्व होता है। यानि कि यदि आपको पैसे की आवश्यकता है तो 15 वर्ष बाद खाते में जमा पूरा पैसा ब्याज सहित निकाल सकते हैं।
एफडी में परिपक्वता (maturity) की गणना जिस दिन एफडी बनाई गई, उस दिन से की जाती है, लेकिन पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि PPF के मामले में मेच्योरिटी की गणना उस वित्त वर्ष के अंतिम दिन से की जाती है, जिस वर्ष निवेश किया गया। मान लीजिए आपने PPF खाते में पहली बार 10 अप्रेल 2020 को किया तो 15 वर्ष पश्चात मेच्योरिटी की गणना 10 अप्रेल 2020 से नहीं बल्कि 31मार्च 2021 से की जाएगी।

3. यदि आपको पैसे की जरूरत नहीं है और पीपीएफ खाता चालू रखना चाहते हैं तो खाता फिर से 5 वर्ष के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। खाता फिर परिपक्व होने पर दोबारा 5 वर्ष के लिए बढ़ा सकते हैं। खाता अनगिनत बार 5 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

4. पीपीएफ खाता EEE नियम पर आधारित है। आयकर की धारा 80C के अंतर्गत हर वर्ष 1.5 लाख रुपये तक की जमा राशि करमुक्त है। इस पर हर साल मिलने वाला ब्याज और परिपक्वता राशि भी करमुक्त है।

5.पीपीएफ में Premature Withdrawl आप सातवें वित्त वर्ष के आरम्भ से हर वर्ष में एक बार ले सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें