शुक्रवार, 14 जून 2019

छोटे बच्चों द्वारा खोले गए बचत खाते के नियम

यदि आप भी SBI में अपने बच्चों का Account खुलवाना चाहते हों तो ये पोस्ट आपकी सहायता करेगी:

1. 10 वर्ष और इससे अधिक उम्र वाले ऐसे बालक-बालिकाएं जो एक जैसे हस्ताक्षर कर सकते हों,SBI में अपने नाम से बचत खाता खुलवा सकते हैं।
2. 10 वर्ष और अधिक उम्र वाले बच्चों के खाते का संचालन बच्चा स्वयं कर सकता है।
3. ऐसे बचत खातों के लिए न्यूनतम शेष रखने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
4. ऐसे खाते "Minor Accounts" माइनर खाते कहलाते हैं।
5. इन खातों में ATM व चेकबुक सुविधा नहीं दी जाती है।
6. माइनर खाते में अधिकतम शेष रुपये 10,00,000/- दस लाख रुपये तक रखे जा सकते हैं।
7.अभिभावक और माइनर बच्चे के संयुक्त खाते में अधिकतम शेष रुपये 20,00,000/- तक रखे जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें