गुरुवार, 7 मार्च 2019

आ गया 20 रुपये का सिक्का


 आज भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 20 रुपये का सिक्का जारी किया।यह सिक्का 12 किनारे वाले बहुभुज आकार वाला है। इसका बाहरी व्यास 27 मिलीमीटर और वजन 8.54 ग्राम है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है।
नए सिक्के में बाहरी रिंग पर 65 फीसदी हिस्सा तांबा, 15 फीसदी हिस्सा जिंक और 20 फीसदी निकेल है और आंतरिक रिंग में 75 फीसदी हिस्सा तांबा, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकेल है।
सिक्के के सामने वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ का निशान अंकित है और नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा है।बाएं हिस्से में 'भारत' और दाएं हिस्से में 'INDIA' अंकित है।
पिछले हिस्से पर सिक्के का मूल्य '20' अंकित है। इसके ऊपर रुपये का चिह्न '₹' अंकित है। इसके अलावा इस पर अनाज को उकेरा गया है। सरकार 1, 2, 5 और 10 रुपये के भी नई सीरीज के सिक्के जारी करेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 रुपये का सिक्का 2009 में जारी किया था।
( इकॉनॉमिक टाइम्स से साभार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें