गुरुवार, 9 मई 2019

भारतीय स्टेट बैंक की नई ब्याज दरें 09 मई 2019 से लागू

भारतीय स्टेट बैंक ने घरेलू सावधि जमा पर दी जाने वाली ब्याज दरों में परिवर्तन किया है।नई ब्याज दरें 09 मई 2019 से लागू हो गई हैं। नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं :

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट होता है कि स्टेट बैंक ने लंबी अवधि की जमा राशियों पर ब्याज दर कम की है। बैंक ने 1 वर्ष और 2 वर्ष से कम अवधि की जमा पर ब्याज 6.80% से बढ़ा कर 7% कर दिया है।
2 वर्ष और 3 वर्ष से कम अवधि हेतु ब्याज दर 6.80% से घटा कर 6.75% की है जबकि 3 वर्ष और 5 वर्ष से कम अवधि के लिए ब्याज दर 6.80% से 6.70% कर दी है। 5 वर्ष व अधिक अवधि के लिए ब्याज दर में तो सबसे ज्यादा कमी की गई है। जहां पूर्व में 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक कि अवधि के लिए बैंक 6.85% ब्याज देता था,वहीं अब इसी अवधि के लिये ब्याज दर केवल 6.60% कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें