स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सावधि जमा पर लगातार ब्याज दर में कमी करता जा रहा है। 179 दिन तक की अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज में 0.50%से 0.75% तक की कमी की गई है। 179 दिन से ज्यादा की अवधि कीजमा पर ब्याज में 0.20% से 0.35% तक कमी की गई है। नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी। एसबीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी। बैंक का मानना है कि उसके पास लिक्विडिटी सरप्लस है और बैंक को ऊंचे रेट पर जमा लेने में घाटा हो सकता है। नए जमा के साथ ही मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट को रिन्यू करवाने पर भी नई दरें ही लागू होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें