अटल पेंशन योजना मई 2015 में शुरू की गई थी।
इसमें 60 वर्ष आयु होने पर 1000 से 5000 रुपए तक की पेंशन हर माह मिलती है।
अटल पेंशन योजना की विशेषताएं -
1. 18 से 40 वर्ष तक का प्रत्येक भारतीय नागरिक योजना का लाभ ले सकता है।
2. व्यक्ति आयकर दाता न हो।
3. 1000,2000,3000,4000,5000 रुपए की पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं।
4. 60 वर्ष आयु होने पर पेंशन शुरू।
5. योजना के लिए आधारकार्ड, वैध मोबाइल नंबर व बैंक खाता होना अनिवार्य है।
यहां तालिका दी गई है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आपकी आयु के अनुसार कितने राशि हर माह जमा करनी होगी।
18 वर्ष का व्यक्ति:
A . हर माह ₹42 जमा करने पर 60वर्ष आयु होने पर ₹1000/प्रति माह पेंशन।
B. हर माह ₹84 जमा करने पर ₹2000/
इसी तरह ₹126जमा करने पर ₹3000/ , ₹168 जमा करने पर ₹4000/ और ₹210जमा करने पर ₹5000प्रति माह पेंशन भुगतान।
40 वर्ष का व्यक्ति :
₹291प्रतिमाह पर 60साल का होने पर ₹1000/ पेंशन, ₹582पर 2000/, ₹873 पर 3000/, ₹1164 पर 4000/ और ₹1454/रुपए हर माह पेंशन मिलेगी।
19से 39साल के व्यक्ति के लिए आवश्यक राशि निकटतम बैंक या ऑनलाइन से पता कर सकते है।
योजना में नॉमिनेशन करवाना अनिवार्य है।
यदि व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष होने से पूर्व हो जाय तो नॉमिनी को जमा राशि लौटा दी जाती है या उसके पत्नी या पति द्वारा योजना चालू रखी जाने पर उसे पेंशन भुगतान की जावेगी।
यदि व्यक्ति की मृत्यु 60वर्ष के बाद होती है तो उसके पति/पत्नी को पेंशन दी जाएगी।
पति/पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद जमा राशि नॉमिनी को लौटा दी जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें