रविवार, 12 मार्च 2017

How to generate SBI ATM PIN - In Hindi

स्टेट बैंक एटीएम कार्ड का पिन बनाने के लिए निम्न प्रक्रिया करें:-
1. किसी एटीएम मशीन में जाएँ। अपना एटीएम लगाएं।
2. बाएं हाथ की तरफ pin generation का विकल्प चुनें।
3. अपना खाता क्रमांक डालें।
4. एटीएम आपसे आपका खाता क्रमांक कन्फर्म करने के लिए पूछेगा। confirm पर क्लिक करें।
5. मोबाइल नं डालें।
6. मोबाइल नं कन्फर्म करें।
7. आपके मोबाइल पर उसी समय OTP यानि वन टाईम पिन आएगा जो 24 घंटे तक वैद्य रहता है उसके बाद यह काम नहीं करेगा। इसलिए अच्छा है ,आप तुरंत ही इस OTP को अपने मनपसंद PIN से बदल लें।जिसकी प्रक्रिया इस तरह है-
1. एटीएम लगाएं।
2. दायें हाथ की तरफ के विकल्प में से BANKING चुनें।
3. OTP डालें।
4. PIN CHANGE का विकल्प चुनें।
5. 4 नंबर का अपनी पसन्द का पिन डालें।
6. दुबारा पिन डाल कर कन्फर्म करें।
7. एटीएम से पर्ची आएगी।
आप चाहें तो उसी समय एटीएम से एक छोटी राशि जैसे 500या 1000 रूपये निकाल सकते हैं।
(नोट- कई बार खाते में KYC पुरे न होने के कारण पिन जनरेशन फेल हो जाता है। यदि आपका मोबाइल नं खाते में रजिस्टर्ड नहीं है तो भी पिन जेनेरेशन नहीं होगा। तब आप आपकी बैंक शाखा में जा कर KYC और मोबाइल रजिस्ट्रेशन करवा लें।)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें