चूँकि 01 जुलाई 2017 से भारत में GST लागु हो गया है इसलिए SBI में RTGS करने पर ग्राहकों से लिया जाने वाले सेवा शुल्क में भी बढ़ोतरी की गयी है। वैसे आपको RTGS के बारे में भी थोड़ी जानकारी दे दें।RTGS का फुल फॉर्म है
- रियल टाईम ग्रॉस सेटलमेंट।
किसी व्यक्ति को अपने खाते से दो लाख से अधिक की राशि, अपने बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के ग्राहक को प्रेषित करना हो तो RTGS एक उचित माध्यम है। जैसे कोई SBI का एक ग्राहक तीन लाख रूपये अपने परिचित, रिश्तेदार या माल खरीदी के बिल भुगतान के लिए ऐसे व्यक्ति ,फर्म या कंपनी को भेजना चाहता हो जिसका खाता SBI में नही,किसी दूसरी बैंक में है, तो वह ये रकम RTGS के द्वारा अपने खाते से उसके खाते में भेज सकता है। RTGS हमेशा ट्रान्सफर द्वारा ही किया जाता है। यह नगद राशि जमा करके नहीं किया जा सकता है।
RTGS करने हेतु आपको, जिसे राशि प्रेषित करनी है उसका खाता नं, उसके बैंक का नाम, बैंक की शाखा का IFSC कोड मालूम होना आवश्यक है। एक फॉर्म में ये सब जानकारी भरने के बाद आप अपने खाते से RTGS द्वारा राशि दूसरे के खाते में अंतरित करवा सकते हैं। यदि आप इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं तो नेट द्वारा भी अपने खाते से RTGS कर सकते हैं। SBI RTGS द्वारा रकम भेजने के लिए जो शुल्क अपने ग्राहक से लेती है उसकी दरें 05 जुलाई 2017 से निम्न प्रकार से है :-
From 200001/- to 5 lakh -- charges Rs 29.50
From 500001/- charges are Rs. 59.00
(इन दरों में मूल दर और GST@18% भी सम्मिलित हैं)
(नोट - 1.ये दरें अस्थाई हैं। इनमें SBI द्वारा किसी पूर्व सूचना के बिना कभी भी परिवर्तन किया जा सकता है।
2. नेट द्वारा RTGS करने की दरें भिन्न हैं)
अंतिम बार दिनांक 05 जुलाई 2017 को अपडेट किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें