सोमवार, 1 मई 2017

State Bank's new interest rates on TDs and STDs

भारतीय स्टेट बैंक ने 1 करोड़ से कम की घरेलू सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। बैंक ने 1 से 2 साल की सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में कटौती की है। नई ब्याज दरें 01 जुलाई 2017 से लागू हो गयी हैं। ये दरें नई जमाओं व 01 जुलाई 2017 के बाद नवीनीकरण होने वाली जमाओं पर लागू होगीं। अन्य अवधि की सावधि जमाओं पर ब्याज दरें पूर्ववत रखी गयी है।
इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों हेतु 1 से 2 साल की सावधि जमाओं पर पहले से कम ब्याज दर से ब्याज मिलेगा।
अवधि -                          नई दरें ( 01-07 2017 से)
7 से 45 दिन  - 5.50%
46 से 179 दिन - 6.50%
180 से 210 दिन - 6.50%
211 दिन से लेकर 1 वर्ष से कम तक - 6.50%
1 वर्ष  - 6.75%
1 वर्ष से अधिक व 455 दिन तक से  - 6.50%
456 दिन से लेकर 2 वर्ष से कम तक - 6.50%
2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम तक - 6.25%
3वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक - 6.25%

 निवेश सलाह - SBI ने एक वर्ष की सावधि जमा पर ब्याज दर .15 बेसिस पॉइंट कम करके 6.75% कर दिया है। 1 वर्ष से अधिक व 455 दिन के लिए सावधि ब्याज दर दिनांक 01-07-2017 से 6.50% कर दी गयी  है।अतः SBI द्वारा सावधि जमा पर एक वर्ष हेतु सावधि जमा पर आम नागरिकों को देय सर्वोच्च ब्याज दर है। इसलिए यदि आप जोखिम लेना पसंद न करते हों और अपना पैसा सुरक्षित रखते हुए लाभ कमाना चाहते हों तो फिर आपके लिए एफ डी ही  सबसे बढ़िया जरिया है, निवेश करने का।
यदि आपको अपनी पूंजी कम समय के लिए जमा रखना है तो बैंक में 1 वर्ष से लेकर 455 दिन तक के लिए जमा रखें। यदि आप मध्यम से लम्बी अवधि के लिए अपना पैसा जमा करना चाहते हैं तो 3 वर्ष या उससे अधिक अवधि का विकल्प भी बेहतर है। क्योंकि आशंका है कि भविष्य में ब्याज दरें और कम हो सकती हैं।
वैसे यदि आप थोड़ी जोखिम ले सकते हों और आपकी बचत की रकम 10000/- प्रति माह या उससे अधिक है तो यदि आप शेयर मार्केट में कम से कम 2000/- प्रति माह लगाएंगे तो आपको एफडी से बहुत ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आप म्यूच्यूअल फण्ड के माध्यम से भी निवेश करके बेहतर लाभ कमा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें