बुधवार, 28 नवंबर 2018

भारतीय स्टेट बैंक की 28-11-2018 से नई ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD- Fixed deposit) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक की एफडी पर बढ़ी हुई नई ब्याज दरें तत्काल प्रभाव यानि कि आज दिनांक 28 नवंबर 2018 से लागू हो गई हैं। 
ब्याज दरों में वृद्धि की दर 0.05-0.10 प्रतिशत या 5-10 आधार अंकों के बीच है। एक आधार बिंदु 0.01 प्रतिशत के बराबर है। एसबीआई ने यह फैसला आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों द्वारा एफडी पर ब्याज दर बढ़ाए जाने के बाद लिया है। 
नई एफडी दरों के मुताबिक अब एसबीआई एक से दो साल की अवधि के लिए 6.8 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है जबकि पहले यह 6.7 प्रतिशत था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक से दो साल की अवधि की एफडी पर 7.30 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है जो कि पूर्व में 7.2% था।

दो से तीन वर्ष की अवधि पर ब्याज दर 6.75% से बढ़ा कर 6.80% हो गई है।
वरिष्ठ नागरिकों हेतु दो से तीन वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर 7.25% से 7.30% की गई है।
अन्य अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दरें पूर्ववत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें