गिरती जीडीपी को देखते हुए देश में सरकारी संस्थान अपने अपने हिसाब से आगे की रणनीति बना रहे हैं। लगभग सभी सरकारी बैंकों के पास काफी ज्यादा मात्रा में जमा राशियां अनुपयोगी पड़ी हैं।
भारतीय स्टेट बैंक भी इनमें से अलग नहीं है। इसी कारण से बैंक ने लगातार जमा राशियों पर ब्याज दर घटाई है। अब फिर से इसने अपनी सावधि जमा ब्याजदर .015 % घटाई है। नई दरें 10 जनवरी 2020 से लागू हो गई हैं।
2 करोड़ से कम की घरेलू सावधि जमा राशि पर आम नागरिक हेतु 7 दिन से 45 दिन की अवधि हेतु 4.5 % , 46 दिन से 179 दिन तक कि अवधि के लिए 5.5 % व 180 दिन से लेकर एक वर्ष से कम की अवधि के लिए 5.8 % ब्याज दर तय की गई है।
1 वर्ष से 10 वर्ष की अवधि हेतु बैंक ने 6.25 % के स्थान पर अब 6.10 % ब्याज दर निर्धारित की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें