यदि आपको 25,000 रुपये से ज्यादा रुपए IMPS द्वारा किसीको भेजने हैं और आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो अब इस पर शुल्क लगेगा, जबकि बैंक पहले इस सर्विस पर कोई शुल्क नहीं लेती थी। . यह शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के तहत लगाया गया है।
नई शुल्क दरें 15 अगस्त 2025 से लागू हो चुकी हैं और ये दरें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर प्रभावी होगा।
हालांकि छोटे ट्रांजैक्शन को इससे छूट दी गई है, सिर्फ बड़े लेनदेन पर ही ये शुल्क लागू होगा।
नए एसबीआई IMPS शुल्क -
25,000 रुपये तक निःशुल्क
25001 रुपये - 1,00,000 रुपये पर 2 रुपये + जीएसटी
1,00,001 रुपये - 2,00,000 रुपये पर 6 रुपये + जीएसटी
2,00,001 रुपये - 5,00,000 रुपये पर 10 रुपये + जीएसटी
इन चार्जेज में नहीं कोई बदलाव
बैंक ने अपने कुछ विशेष खाताधारकों जैसे रक्षा वेतन पैकेज (DSP), अर्धसैनिक वेतन पैकेज (PMSP), और अन्य विशिष्ट वेतन पैकेज के लिए ऑनलाइन IMPS ट्रांजेक्शन के लिए पूरी छूट बरकरार रखी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें